चित्रकूट में समाजसेविका अर्चना नितिन उपाध्याय ने विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर स्थिति साफ की है। उन्होंने कहा कि उनकी समाजसेवा का मकसद चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि गरीब और वंचितों को योजनाओं का लाभ दिलाना है। अर्चना बताती हैं कि जागरूकता की कमी से पात्रों को लाभ नहीं मिल पाता, इसलिए वह उन्हें जानकारी देकर मदद कर रही हैं। विकास के लिए बजट है, पर काम सिर्फ कागजों में दिखते हैं। गांवों में बिजली, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी समस्याओं को वह अधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान का प्रयास कर रही हैं। जरूरतमंदों को अधिकार दिलाना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। चुनाव लड़ने के सवाल पर अर्चना ने कहा कि टिकट मिलने पर मना नहीं करेंगी, क्योंकि विधायक बनकर समाजसेवा बड़े स्तर पर हो सकती है। उनकी विचारधारा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाले दल से मिलेगी।

