अररिया में 9वें नेशनल न्यूट्रीशन मंथ का हुआ शुभारंभ:DM ने दीप जलाकर किया उद्घाटन, कुपोषण मुक्त अररिया बनाने पर फोकस

अररिया में 9वें नेशनल न्यूट्रीशन मंथ का हुआ शुभारंभ:DM ने दीप जलाकर किया उद्घाटन, कुपोषण मुक्त अररिया बनाने पर फोकस

अररिया में समेकित बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) द्वारा 9वें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का शुभारंभ बुधवार को किया गया। जिला पदाधिकारी विनोद दूहन ने दीप जलाकर इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी कविता कुमारी ने डीएम विनोद दूहन को पौधा भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों से कार्यक्रम में सक्रिय रूप से हिस्सा लेने और मार्गदर्शन देने का अनुरोध किया। डीएम विनोद दूहन ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं, साथ ही किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के लिए सभी विभागों को मिलकर काम करना जरूरी है। जागरूकता कार्यक्रम और पोषण संबंधी होंगी गतिविधियां उन्होंने पोषण को एक जन-आंदोलन बनाने और हर परिवार तक पोषण संबंधी जागरूकता पहुंचाने पर जोर दिया। डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिए पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता और बाल विकास से जुड़ी गतिविधियों को ठीक से चलाने की जरूरत बताई। उन्होंने कुपोषण रोकने के लिए समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के दौरान जिले में कई विभागों के साथ मिलकर जागरूकता कार्यक्रम और पोषण संबंधी गतिविधियां होंगी। मौके पर मौजूद रहे कई अधिकारी आंगनबाड़ी केंद्रों पर सामुदायिक भागीदारी और लाभार्थियों को पोषण व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान का मुख्य मकसद “हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” की भावना के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों को समुदाय से जोड़ना और बच्चों व माताओं के पोषण स्तर को सुधारना है। इस अवसर पर पंचायत राज पदाधिकारी, सिविल सर्जन अररिया, जिला कल्याण पदाधिकारी, कार्यक्रम प्रबंधक जीविका और जिला समन्वयक पोषण अभियान कुनाल श्रीवास्तव समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद थे। इस महीने जिले के सभी 2811 आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषण माह का शुभारंभ, पोषण शपथ, पोषण रैली, आंगनवाड़ी की सजावट और पोषण संदेश जैसी गतिविधियां होंगी। इसका मकसद पोषण अभियान को लोगों तक पहुंचाना और कुपोषण मुक्त अररिया के लक्ष्य को हासिल करना है। अररिया में समेकित बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) द्वारा 9वें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का शुभारंभ बुधवार को किया गया। जिला पदाधिकारी विनोद दूहन ने दीप जलाकर इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी कविता कुमारी ने डीएम विनोद दूहन को पौधा भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों से कार्यक्रम में सक्रिय रूप से हिस्सा लेने और मार्गदर्शन देने का अनुरोध किया। डीएम विनोद दूहन ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों, गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं, साथ ही किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के लिए सभी विभागों को मिलकर काम करना जरूरी है। जागरूकता कार्यक्रम और पोषण संबंधी होंगी गतिविधियां उन्होंने पोषण को एक जन-आंदोलन बनाने और हर परिवार तक पोषण संबंधी जागरूकता पहुंचाने पर जोर दिया। डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिए पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता और बाल विकास से जुड़ी गतिविधियों को ठीक से चलाने की जरूरत बताई। उन्होंने कुपोषण रोकने के लिए समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के दौरान जिले में कई विभागों के साथ मिलकर जागरूकता कार्यक्रम और पोषण संबंधी गतिविधियां होंगी। मौके पर मौजूद रहे कई अधिकारी आंगनबाड़ी केंद्रों पर सामुदायिक भागीदारी और लाभार्थियों को पोषण व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान का मुख्य मकसद “हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” की भावना के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों को समुदाय से जोड़ना और बच्चों व माताओं के पोषण स्तर को सुधारना है। इस अवसर पर पंचायत राज पदाधिकारी, सिविल सर्जन अररिया, जिला कल्याण पदाधिकारी, कार्यक्रम प्रबंधक जीविका और जिला समन्वयक पोषण अभियान कुनाल श्रीवास्तव समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद थे। इस महीने जिले के सभी 2811 आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषण माह का शुभारंभ, पोषण शपथ, पोषण रैली, आंगनवाड़ी की सजावट और पोषण संदेश जैसी गतिविधियां होंगी। इसका मकसद पोषण अभियान को लोगों तक पहुंचाना और कुपोषण मुक्त अररिया के लक्ष्य को हासिल करना है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *