अररिया में पुलिस प्रशासन ने काम में लापरवाही और अनुशासनहीनता के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। एसपी जितेंद्र कुमार ने लापरवाही बरतने के आरोप में सिकटी, बथनाहा और सोनमणी गोदाम थाने के तीन थाना अध्यक्षों को तुरंत प्रभाव से लाइन क्लोज कर दिया है। इन तीनों पुलिस अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू की गई है। यह जानकारी अररिया एसपी कार्यालय से गुरुवार रात 8:30 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी गई। लाइन क्लोज किए गए अधिकारियों में सिकटी थानेदार पुलिस सब इंस्पेक्टर रौशन कुमार, सोनमणी गोदाम थानेदार पुलिस सब इंस्पेक्टर चंदन कुमार और बथनाहा थानेदार पुलिस सब इंस्पेक्टर राजवीर साहू शामिल है। इन्हें अररिया पुलिस केंद्र भेजा गया है। अधिकारियों की कार्यशैली में मिली कमियां एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि थानों के नियमित निरीक्षण और समीक्षा के दौरान इन अधिकारियों की कार्यशैली में गंभीर कमियां मिलीं। उन्होंने कहा कि दर्ज मामलों के मुकाबले कम निपटारा और ज्यादा मामले लंबित होने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। एसपी ने आगे बताया कि अररिया, सिकटी, महिला थाना, रानीगंज, कुआड़ी, फुलकहा, फारबिसगंज, जोगबनी, नरपतगंज, भरगामा और घूरना थानेदारों से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। इन पर दर्ज मामलों का निपटारा अपेक्षा से कम करने और लंबित मामलों की संख्या ज्यादा होने का आरोप है। थानेदारों से मांगा गया जवाब नशीले पदार्थों की बरामदगी संतोषजनक नहीं होने पर अररिया, रानीगंज, महलगांव, बौसी, ताराबाड़ी, भरगामा, नरपतगंज और फारबिसगंज थानेदारों से भी स्पष्टीकरण पूछा गया है। इसी तरह, एनबीडब्ल्यू, इस्तेहार और कुर्की की कार्रवाई कम होने के आरोप में अररिया, फारबिसगंज, रानीगंज, नरपतगंज और सिकटी थानेदारों से जवाब मांगा गया है। पुलिस प्रशासन का यह कदम थानों में काम करने के तरीके को सुधारने और जवाबदेही तय करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। अधिकारियों से उम्मीद की गई है कि वे तय मानकों के हिसाब से काम करें, नहीं तो और कार्रवाई हो सकती है। अररिया में पुलिस प्रशासन ने काम में लापरवाही और अनुशासनहीनता के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। एसपी जितेंद्र कुमार ने लापरवाही बरतने के आरोप में सिकटी, बथनाहा और सोनमणी गोदाम थाने के तीन थाना अध्यक्षों को तुरंत प्रभाव से लाइन क्लोज कर दिया है। इन तीनों पुलिस अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू की गई है। यह जानकारी अररिया एसपी कार्यालय से गुरुवार रात 8:30 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी गई। लाइन क्लोज किए गए अधिकारियों में सिकटी थानेदार पुलिस सब इंस्पेक्टर रौशन कुमार, सोनमणी गोदाम थानेदार पुलिस सब इंस्पेक्टर चंदन कुमार और बथनाहा थानेदार पुलिस सब इंस्पेक्टर राजवीर साहू शामिल है। इन्हें अररिया पुलिस केंद्र भेजा गया है। अधिकारियों की कार्यशैली में मिली कमियां एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि थानों के नियमित निरीक्षण और समीक्षा के दौरान इन अधिकारियों की कार्यशैली में गंभीर कमियां मिलीं। उन्होंने कहा कि दर्ज मामलों के मुकाबले कम निपटारा और ज्यादा मामले लंबित होने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। एसपी ने आगे बताया कि अररिया, सिकटी, महिला थाना, रानीगंज, कुआड़ी, फुलकहा, फारबिसगंज, जोगबनी, नरपतगंज, भरगामा और घूरना थानेदारों से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। इन पर दर्ज मामलों का निपटारा अपेक्षा से कम करने और लंबित मामलों की संख्या ज्यादा होने का आरोप है। थानेदारों से मांगा गया जवाब नशीले पदार्थों की बरामदगी संतोषजनक नहीं होने पर अररिया, रानीगंज, महलगांव, बौसी, ताराबाड़ी, भरगामा, नरपतगंज और फारबिसगंज थानेदारों से भी स्पष्टीकरण पूछा गया है। इसी तरह, एनबीडब्ल्यू, इस्तेहार और कुर्की की कार्रवाई कम होने के आरोप में अररिया, फारबिसगंज, रानीगंज, नरपतगंज और सिकटी थानेदारों से जवाब मांगा गया है। पुलिस प्रशासन का यह कदम थानों में काम करने के तरीके को सुधारने और जवाबदेही तय करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। अधिकारियों से उम्मीद की गई है कि वे तय मानकों के हिसाब से काम करें, नहीं तो और कार्रवाई हो सकती है।

