अररिया में 10 अक्टूबर को 3 घंटे पावर कट:सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक सप्लाई बंद, दुर्गा पूजा से पहले होगा मेंटेनेंस

अररिया में 10 अक्टूबर को 3 घंटे पावर कट:सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक सप्लाई बंद, दुर्गा पूजा से पहले होगा मेंटेनेंस

अररिया में दुर्गा पूजा से पहले बिजली व्यवस्था ठीक करने के लिए मेंटेनेंस का काम होगा। इसके चलते 10 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक अररिया शहर और गुणवंती फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान 33 केवी अररिया शहरी और 33 केवी गुणवंती फीडर का रखरखाव किया जाएगा। इससे अररिया शहरी, गुणवंती, हंसा और कालाबालुआ बिजली सब-स्टेशनों से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों पर असर पड़ेगा। तकनीकी खराबी से बचने के लिए मेंटेनेंस जरूरी दुर्गा पूजा में पंडालों और रोशनी के लिए बिजली की जरूरत बढ़ जाती है। त्योहार में तकनीकी खराबी का खतरा कम करने के लिए यह मेंटेनेंस जरूरी है। काम पूरा होने के बाद बिजली चालू कर दी जाएगी। सहायक बिजली इंजीनियर विकास कुमार ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस तय समय को ध्यान में रखकर अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें और विभाग को सहयोग करें। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को चार्ज करले चार्ज सुबह 9 बजे से पहले पानी भरने, बिजली से जुड़े घरेलू काम निपटाने और मोबाइल सहित जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को चार्ज करने जैसे कार्य पूरे कर लें। इससे तीन घंटे की संभावित बिजली कटौती के दौरान होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है। त्योहार से पहले बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने की विभागीय पहल का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सेवा उपलब्ध कराना है। अब देखना होगा कि निर्धारित समय में मेंटेनेंस कार्य पूरा कर संबंधित इलाकों में बिजली आपूर्ति कितनी जल्दी बहाल की जाती है। अररिया में दुर्गा पूजा से पहले बिजली व्यवस्था ठीक करने के लिए मेंटेनेंस का काम होगा। इसके चलते 10 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक अररिया शहर और गुणवंती फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान 33 केवी अररिया शहरी और 33 केवी गुणवंती फीडर का रखरखाव किया जाएगा। इससे अररिया शहरी, गुणवंती, हंसा और कालाबालुआ बिजली सब-स्टेशनों से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों पर असर पड़ेगा। तकनीकी खराबी से बचने के लिए मेंटेनेंस जरूरी दुर्गा पूजा में पंडालों और रोशनी के लिए बिजली की जरूरत बढ़ जाती है। त्योहार में तकनीकी खराबी का खतरा कम करने के लिए यह मेंटेनेंस जरूरी है। काम पूरा होने के बाद बिजली चालू कर दी जाएगी। सहायक बिजली इंजीनियर विकास कुमार ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस तय समय को ध्यान में रखकर अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें और विभाग को सहयोग करें। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को चार्ज करले चार्ज सुबह 9 बजे से पहले पानी भरने, बिजली से जुड़े घरेलू काम निपटाने और मोबाइल सहित जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को चार्ज करने जैसे कार्य पूरे कर लें। इससे तीन घंटे की संभावित बिजली कटौती के दौरान होने वाली परेशानी से बचा जा सकता है। त्योहार से पहले बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने की विभागीय पहल का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सेवा उपलब्ध कराना है। अब देखना होगा कि निर्धारित समय में मेंटेनेंस कार्य पूरा कर संबंधित इलाकों में बिजली आपूर्ति कितनी जल्दी बहाल की जाती है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *