अररिया के कॉलेज स्टेडियम ग्राउंड में नशा मुक्त बिहार अभियान 27 अक्टूबर से 26 नवंबर तक चलेगा। इसका मकसद लोगों को नशे के बुरे असर के बारे में जागरूक करना है। इसमें जिला प्रशासन, मद्य निषेध विभाग और कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से नशे के प्रति जागरूक रहने और दूसरों को भी इसके दुष्परिणाम बताने को कहा। मौजूद लोगों को नशे से दूर रहने और नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। नशे से बचकर भविष्य पर ध्यान देने का संदेश अररिया के जिलाधिकारी विनोद दुहन और जिला शिक्षा पदाधिकारी साहब आलम भी मौजूद थे। डीएम विनोद दुहन ने नशे के दुष्परिणाम बताए। उन्होंने कहा कि नशे की लत सेहत, परिवार और सामाजिक जीवन पर बुरा असर डालती है, जिससे आर्थिक परेशानी भी बढ़ती है। डीएम ने लोगों से खुद नशे से दूर रहने और परिवार व दोस्तों को जागरूक करने की अपील की। उन्होंने युवाओं को नशे से बचकर भविष्य पर ध्यान देने का संदेश दिया। अभियान में छात्र-छात्राओं और युवाओं की भूमिका अहम है। अररिया के कॉलेज स्टेडियम ग्राउंड में नशा मुक्त बिहार अभियान 27 अक्टूबर से 26 नवंबर तक चलेगा। इसका मकसद लोगों को नशे के बुरे असर के बारे में जागरूक करना है। इसमें जिला प्रशासन, मद्य निषेध विभाग और कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से नशे के प्रति जागरूक रहने और दूसरों को भी इसके दुष्परिणाम बताने को कहा। मौजूद लोगों को नशे से दूर रहने और नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। नशे से बचकर भविष्य पर ध्यान देने का संदेश अररिया के जिलाधिकारी विनोद दुहन और जिला शिक्षा पदाधिकारी साहब आलम भी मौजूद थे। डीएम विनोद दुहन ने नशे के दुष्परिणाम बताए। उन्होंने कहा कि नशे की लत सेहत, परिवार और सामाजिक जीवन पर बुरा असर डालती है, जिससे आर्थिक परेशानी भी बढ़ती है। डीएम ने लोगों से खुद नशे से दूर रहने और परिवार व दोस्तों को जागरूक करने की अपील की। उन्होंने युवाओं को नशे से बचकर भविष्य पर ध्यान देने का संदेश दिया। अभियान में छात्र-छात्राओं और युवाओं की भूमिका अहम है।

