अयोध्या में 13 से 15 नवंबर तक मैहर महोत्सव:14-15 को अंतरराष्ट्रीय कुश्ती-दंगल, शामिल होंगे 10 देशों से पहलवान

अयोध्या में 13 से 15 नवंबर तक मैहर महोत्सव:14-15 को अंतरराष्ट्रीय कुश्ती-दंगल, शामिल होंगे 10 देशों से पहलवान

अयोध्या में 13 से 15 नवंबर तक मैहर महोत्सव-2026 का आयोजन होगा। 13 नवंबर को गोसाईगंज विधानसभा के खिलाड़ियों के लिए कबड्डी, वॉलीबाल और एथलेटिक्स (100 मी., 1600 मी. दौड़, लॉन्ग जंप, हाई जंप, जैवलिन, डिस्कस व शॉटपुट) प्रतियोगिताएं होंगी। 14-15 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय कुश्ती दंगल में देश-विदेश के पहलवान हिस्सा लेंगे।पंजीकरण 7 सितंबर से 15 अक्टूबर तक आधार कार्ड के साथ निशुल्क होगा। वहीं, 14 और 15 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय कुश्ती दंगल का आयोजन होगा, जिसमें किसी भी क्षेत्र के पहलवान भाग ले सकेंगे। इसमें 10 देशों से पहलवान शामिल होंगे।जिसमें 7 देशों के पहलवानों की अनुमति मिल चुकी है। प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को टी-शर्ट उपहार स्वरूप दी जाएगी। विजेता खिलाड़ियों को ट्रैकसूट, टी-शर्ट और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजक समाजसेवी प्रमोद सिंह ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है। और सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट और विजेताओं को ट्रैकसूट, टी-शर्ट व मेडल दिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *