अयोध्या में राम मंदिर के पास बनेगी नई टाउनशिप:260 एकड़ में गेटेड सोसाइटी, अस्पताल-पेट्रोल पंप समेत मिलेंगी कई सुविधाएं

अयोध्या में राम मंदिर के पास बनेगी नई टाउनशिप:260 एकड़ में गेटेड सोसाइटी, अस्पताल-पेट्रोल पंप समेत मिलेंगी कई सुविधाएं

अयोध्या में बढ़ती आवासीय जरूरतों को देखते हुए अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) अब शहर से बाहर भी विस्तार की तैयारी कर रहा है। बस्ती जिले के रिधौरा, कंचनपुर और मांचा गांवों के आसपास करीब 105 हेक्टेयर (260 एकड़) जमीन पर नई गेटेड सोसाइटी विकसित की जाएगी। प्रस्तावित क्षेत्र राम मंदिर से करीब 5 किलोमीटर दूर है। परियोजना के पूरा होने के बाद अयोध्या का शहरी विस्तार बस्ती की तरफ बढ़ेगा। एडीए के मुताबिक, परियोजना के लिए करीब 75% जमीन का बैनामा किसानों से कराया जा चुका है। बाकी जमीन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोसाइटी का मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। एडीए उपाध्यक्ष अनुराग जैन ने बताया कि सोसाइटी को नियोजित तरीके से विकसित किया जाएगा। 60% जमीन पर बनेंगे आवास 105 हेक्टेयर जमीन में करीब 60% हिस्सा आवासीय उपयोग के लिए रखा जाएगा। बाकी क्षेत्र में लोगों की जरूरत के हिसाब से सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसमें अस्पताल, पेट्रोल पंप, सामुदायिक केंद्र समेत अन्य जरूरी सुविधाएं शामिल होंगी। यानी सोसाइटी में घरों के साथ रोजमर्रा की जरूरतों की सुविधाएं भी उपलब्ध कराने की योजना है। वशिष्ठकुंज से भी बड़ी होगी सोसाइटी एडीए अधिकारियों के मुताबिक, रिधौरा में प्रस्तावित गेटेड सोसाइटी अयोध्या की वशिष्ठकुंज योजना से भी बड़ी होगी। अभी इसका मास्टर प्लान तैयार होना बाकी है। इसमें सड़क, आवासीय क्षेत्र, सुविधाओं और अन्य विकास कार्यों का पूरा खाका तय किया जाएगा। राम मंदिर के बाद बढ़ी आवासीय मांग राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या में श्रद्धालुओं के साथ निवेश और कारोबारी गतिविधियां भी बढ़ी हैं। इसके साथ ही शहर में आवास की मांग बढ़ रही है। इसी को देखते हुए एडीए शहर के आसपास नए आवासीय क्षेत्र विकसित कर रहा है। रिधौरा की यह योजना अयोध्या के नियोजित विस्तार का हिस्सा है। भूमि संबंधी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मास्टर प्लान सामने आएगा। इसके बाद सोसाइटी के विकास का विस्तृत स्वरूप तय होगा। इससे अयोध्या के आवासीय विस्तार को बस्ती की ओर नया क्षेत्र मिल सकेगा। आंकड़ों में प्रस्तावित सोसाइटी

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *