अयोध्या में ट्रक ने बस को मारी टक्कर…3 की मौत:20 घायल, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसा; अस्पताल में इलाज जारी

अयोध्या में ट्रक ने बस को मारी टक्कर…3 की मौत:20 घायल, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसा; अस्पताल में इलाज जारी

अयोध्या में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार सुबह यात्रियों से भरी बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में चीख-पुकार मच गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 यात्री घायल हैं। इनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा थाना बल्दीराय क्षेत्र में सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और यूपीडा के सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव शुरू किया। सभी घायलों को सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने घायलों का इलाज शुरू किया। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। गुड़गांव से बिहार जा रही थी बस पुलिस के मुताबिक, बस गुड़गांव से गोरखपुर और बिहार जा रही थी। बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे। यात्रियों ने बताया कि वे रक्षाबंधन का पर्व मनाने के लिए अपने घर जा रहे थे। यात्रियों के अनुसार, चालक पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बीच-बीच में बस रोक रहा था। यात्रियों ने उसे ऐसा नहीं करने के लिए कहा था, लेकिन चालक ने उनकी बात नहीं मानी। बताया गया कि अचानक बस रोकने के दौरान पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मची चीख-पुकार टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और यूपीडा की सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची। घायलों को बस से निकालकर एंबुलेंस की मदद से कुमारगंज स्थित सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचते ही सीएमओ डॉ. रवि पांडे, डॉ. प्रवीण बरनवाल, डॉ. अनमोल पाठक और डॉ. संदीप कुमार ने घायलों का इलाज शुरू किया। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना कुमारगंज पुलिस को दी। अस्पताल पहुंची पुलिस, घायलों से पूछताछ सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष सुरेश कुमार पटेल कृषि विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह और पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घायलों से हादसे की जानकारी ली। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है। पुलिस अब पीछे से टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। इसके लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अन्य माध्यमों से भी वाहन और उसके चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है।
अपडेट की जा रही है…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *