अमेरिका सड़क हादसे में करनाल के युवक की मौत:40 लाख खर्च कर 2022 में गया था जतिन, परिवार ने सरकार से मांगी आर्थिक सहायता

अमेरिका सड़क हादसे में करनाल के युवक की मौत:40 लाख खर्च कर 2022 में गया था जतिन, परिवार ने सरकार से मांगी आर्थिक सहायता

अमेरिका में सड़क हादसे में करनाल के सीकरी गांव निवासी 25 वर्षीय जतिन की मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया है। परिजन अब उसके अंतिम दर्शन के लिए तरस रहे हैं। परिवार ने सरकार से गुहार लगाई है कि जतिन का शव भारत लाने के लिए आर्थिक मदद दी जाए, ताकि वे अपने बेटे का अंतिम संस्कार कर सकें। ट्राला पलटने से हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार हादसा बुधवार अलसुबह अमेरिका में हुआ। बताया गया कि सड़क पर ट्रक का संतुलन बिगड़ने से ट्राला पलट गया। इस दौरान जतिन को सिर में चोट लगी और खून निकलने लगा। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलने के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। 2022 में गया था अमेरिका, ड्राइवरी करता था
जतिन वर्ष 2022 में भारत से 40 लाख खर्चकर अमेरिका गया था। वह कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस में रहकर ड्राइवरी का काम करता था। परिवार के अनुसार हादसे से दो दिन पहले ही जतिन से उनकी बातचीत हुई थी। किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही समय बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ेगा। बेटे के अंतिम दर्शन के लिए परिवार परेशान
परिजनों का कहना है कि वे अपने बेटे के अंतिम दर्शन करना चाहते हैं, लेकिन अमेरिका से शव भारत लाने की प्रक्रिया में आर्थिक परेशानी आ रही है। उन्होंने सरकार से अपील की है कि शव को जल्द भारत लाने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि परिवार अपने बेटे का अंतिम संस्कार कर सके। अमेरिका में रह रहा रिश्तेदार कर रहा प्रक्रिया
परिवार ने बताया कि अमेरिका में जतिन का ममेरा भाई भी रहता है। वह शव को भारत भेजने के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी करने में जुटा है। परिजन चाहते हैं कि सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी हों और जतिन का शव घर पहुंच सके। परिवार ने सरकार से इस मुश्किल समय में मदद करने की अपील की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *