अमेठी में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग:लाखों का सामान जला, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

अमेठी में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग:लाखों का सामान जला, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

अमेठी के मुंशीगंज में मुसाफिरखाना रोड स्थित निखिल इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में सोमवार रात भीषण आग लग गई। घटना रात करीब 8:30 बजे की है। आग में दुकान में रखा ज्यादातर इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर नष्ट हो गया। शुरुआती आकलन में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र में बृजलाल कश्यप की निखिल इलेक्ट्रॉनिक दुकान से पहले धुआं निकलता दिखाई दिया। कुछ ही देर बाद दुकान से आग की लपटें उठने लगीं। इलेक्ट्रॉनिक सामान होने के कारण आग तेजी से फैल गई। पुलिस और लोगों ने बुझाने की कोशिश की दुकान से धुआं निकलता देख आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर पहुंच गए। चौराहे पर मौजूद प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने बाल्टी और पाइप से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश शुरू की। पुलिस और लोगों ने आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोकने के लिए भी प्रयास किए। फायर ब्रिगेड ने पूरी तरह बुझाई आग काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को पूरी तरह बुझाया। पुलिस और स्थानीय लोगों की तत्परता से आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से पहले ही रोक लिया गया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका दुकान मालिक बृजलाल कश्यप ने शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण बताया है। आग से दुकान में रखा अधिकांश इलेक्ट्रॉनिक सामान जल गया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक आकलन में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *