अमेठी एसपी ने अहोरवा भवानी मंदिर का दौरा किया:श्रावण के दूसरे सोमवार पर सुरक्षा व्यवस्था परखी, पूजा-अर्चना की

अमेठी एसपी ने अहोरवा भवानी मंदिर का दौरा किया:श्रावण के दूसरे सोमवार पर सुरक्षा व्यवस्था परखी, पूजा-अर्चना की

अमेठी। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने शिवरतनगंज थाना क्षेत्र स्थित मां अहोरवा भवानी मंदिर का भ्रमण किया। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी सरवणन टी. सोमवार सुबह करीब 9 बजे जनपद भ्रमण पर निकले। उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए गए। एसपी ने बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास द्वार, सीसीटीवी कैमरों और भीड़ नियंत्रण के इंतजामों का भी जायजा लिया। 3 तस्वीरें देखिए- इस दौरान, पुलिस अधीक्षक ने मेला प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों और मंदिर के पुजारियों से भी बातचीत की। उन्होंने व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के समय शिवरतनगंज थाना प्रभारी दयाशंकर मिश्र भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर पूरे जनपद में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने श्रद्धालुओं से शांति बनाए रखने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *