अमरोहा में पुलिस को दिखा तेंदुआ:पुलिस ने रात में गश्त के दौरान देखा, वन विभाग अब तक नहीं पकड़ पाया

अमरोहा में पुलिस को दिखा तेंदुआ:पुलिस ने रात में गश्त के दौरान देखा, वन विभाग अब तक नहीं पकड़ पाया

अमरोहा जिले में तेंदुए का डर बना हुआ है। ग्रामीण रात में घरों में बंद रहने को मजबूर हैं। वे खेतों पर भी समूह बनाकर जा रहे हैं। तेंदुए के कई वीडियो भी सामने आ चुके हैं। अब डिडौली थाना क्षेत्र के सिवोरा-जोगीपुरा गांव के जंगलों से एक नया मामला सामने आया है। सोमवार-मंगलवार की रात करीब 12 बजे गश्त कर रही डिडौली थाना पुलिस को तेंदुआ दिखाई दिया। कई मामले सामने आने के बाद भी वन विभाग अभी तक एक भी तेंदुए को पकड़ नहीं पाया है। अमरोहा में पिछले कई महीनों से तेंदुए का डर बना हुआ है। तेंदुआ कई बार ग्रामीण इलाकों में दिख चुका है और उसके कई वीडियो भी सामने आए हैं। लेकिन अभी तक उसे पकड़ा नहीं जा सका है। इससे पहले इसी थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में धनवीर के घर की दीवार पर तेंदुआ बैठा दिखा था। उसे देखते ही आसपास के ग्रामीणों में डर फैल गया था। लोगों ने शोर मचाकर दूसरों को सतर्क किया था। कुछ देर बाद तेंदुआ दीवार से उतरकर अंधेरे में चला गया था। अब रात में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को तेंदुआ दिखाई देने के बाद ग्रामीणों में और ज्यादा डर का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द ढूंढकर पकड़ने की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *