अभाना में हादसे के बाद स्पीड ब्रेकर बनना शुरू:घायल छात्रा ने कलेक्टर से की मुलाकात; सहायता राशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया

अभाना में हादसे के बाद स्पीड ब्रेकर बनना शुरू:घायल छात्रा ने कलेक्टर से की मुलाकात; सहायता राशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया

दमोह-जबलपुर मार्ग पर अभाना गांव में बस की टक्कर से दो छात्राओं की मौत और एक के घायल होने के बाद घटनास्थल के पास स्पीड ब्रेकर बनाने का काम शुरू हो गया है। सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घायल छात्रा नित्या सेन अपने परिजनों के साथ कलेक्टर प्रताप नारायण यादव से मिली। उसने स्कूल के पास बच्चों की सुरक्षा के लिए स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की। कलेक्टर ने मामले में सख्त कार्रवाई और छात्रों की सुरक्षा का भरोसा दिलाया। छात्रा की मांग पर शुरू हुआ काम कक्षा आठवीं की छात्रा नित्या सेन ने कलेक्टर को बताया कि अब उसकी तबीयत ठीक है और डॉक्टरों ने उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी है। उसने स्कूल आने-जाने वाले बच्चों की सुरक्षा के लिए स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की। कलेक्टर ने बताया कि स्कूल के पास स्पीड ब्रेकर बनाने का काम शुरू हो गया है। कुछ दूरी पर दूसरा स्पीड ब्रेकर भी बनाया जा रहा है। पिता बोले- कलेक्टर से मिलकर अच्छा लगा नित्या के पिता संतोष सेन ने बताया कि कलेक्टर से मिलकर उन्हें अच्छा लगा। कलेक्टर ने उचित सहायता राशि उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया है। बस की टक्कर से दो छात्राओं की हुई थी मौत शनिवार सुबह अभाना गांव में स्कूल जा रही तीन छात्राओं को नूरी कंपनी की बस ने टक्कर मार दी थी। हादसे में कक्षा आठवीं की छात्रा आरुषि ठाकुर और दशोदा पटेल की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि नित्या सेन घायल हो गई थी। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने सड़क पर जाम लगाकर करीब दो घंटे प्रदर्शन किया था। इसके बाद एसपी मौके पर पहुंचीं और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। चालक और बस मालिक जेल भेजे गए पुलिस ने मामले में बस चालक और मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है। बस का परमिट भी निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर ने घायल छात्रा को अपनी सेहत का ध्यान रखने और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भरोसा दिया। यह खबर भी पढ़ें… बस ने छात्राओं को कुचला, हादसे का CCTV फुटेज:दमोह में एक दिन पहले 2 की मौत हुई थी, एक घायल; परिजन ने किया था चक्काजाम दमोह-जबलपुर रोड पर नोहटा थाने के अभाना गांव के पास शनिवार सुबह स्कूल जा रही तीन छात्राओं को बस से कुचलने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सड़क किनारे लगे कैमरे में साफ दिख रहा है कि तीनों छात्राएं अपनी तरफ बिल्कुल सही चल रही थीं, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बस अचानक उनकी तरफ मुड़ी और उन्हें रौंदते हुए निकल गई। पढ़ें पूरी खबर

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *