अब तो घर से बदबू आने लगी:मुंडेरा के कई घरों में सप्ताह भर से जलभराव, पलायन कर रहे मोहल्ले के लोग

अब तो घर से बदबू आने लगी:मुंडेरा के कई घरों में सप्ताह भर से जलभराव, पलायन कर रहे मोहल्ले के लोग

जिस घर में सात दिन से सीवर का गंदा पानी भरा हो। खाने की सामग्री खराब हो गई हो। बिस्तर, कपड़े, कूलर, आलमारी में पानी भर गया हो। बेड, कुर्सी और सोफा भीग गया हो। पानी में सांप भी आ गया हो। शौचालय में पानी भर गया और घर से बदबू आने लगे तो अंदाजा ही लगा सकते हैं तो बच्चे, बूढ़े और जवान उस घर में कैसे रह रहे होंगे। आज ऐसे ही मकान में दैनिक भास्कर की टीम पहुंची है। यह हालात है मुंडेरा की नई और पुरानी बस्ती का। इस मोहल्ले के अधिकतर घरों में पानी भरा है। लोगों का जीवन नारकीय हो गया है। इसी मोहल्ले के विनोद यादव के घर में एक सप्ताह से पानी भरा हुआ है। उन्होंने बताया कि रोजाना पानी कम ज्यादा हो रहा है लेकिन पूरी तरह से नहीं निकला है। पानी भरने से हजारों का नुकसान हो गया है। पिछले कई दिन से एक से दो फिट तक पानी भरा था, अब कुछ कम हुआ है। पानी भरने लगा तो कुछ सामान ऊपरी मंजिल पर रखा लेकिन अधिकतर सामान खराब हो गया है। बेड, शोफा, कुर्सी, आलमारी, कूलर आदि में सीवर का पानी भर गया है। किचन में पानी भर जाने से खाने पीने की सामग्री खराब हो गई। कई दिन से खाना नहीं बना। सबसे ज्यादा समस्या शौचालय की है। शौचालय में पानी भर गया, ऐसे में शौच करने कहां जाय। महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी है। माता और पिता बुजुर्ग हैं, उनको बहुत परेशानी हो रही है। बच्चे बीमार हो गए हैं। यहां की समस्या को देखते हुए पूरे परिवार को गांव छोड़ आए हैं। यहां पर दो लोग रुके हैं कि घर में चोरी न हो। ऐसे ही मोहल्ले के कई लोग घरों से पलायन कर गए हैं। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। बच्चों को यहां पर ज्यादा खतरा है। जलभराव के कारण यहां पर पानी वाला सांप अक्सर देखा जा रहा है। बारिश रुकी तो कुछ कमरों का पानी निकाला तो दरवाजे पर एक फीट ऊंची दीवार भी बनवाई है। लेकिन अभी भी कई कमरों में पानी भरा है। कुछ लोगों ने जाम कर दिया सीवर
लोगों ने बताया कि इस मोहल्ले में कई नए निर्माण हुए हैं। कुछ वर्ष पहले यहां आए लोग ऊंचाई पर मकान बनवा रहे हैं। वह लोग सड़क और नाले में मलबा फेंक दिए हैं। फिर उसकी सफाई नहीं हुई और उसी वजह से अब सीवर जाम हो गया है। सीवर चोक होने के कारण पानी निकासी ठप है। सीवर को खोलने के लिए नगर निगम की टीम नहीं आ रही है। पूरा इलाका जलमग्न है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *