‘अपराधियों को बचाने वाले प्रतिमा बनाने की बात कर रहे’:सीतामढ़ी में RJD ने सरकार-प्रशासन पर दलाली का आरोप लगाया

‘अपराधियों को बचाने वाले प्रतिमा बनाने की बात कर रहे’:सीतामढ़ी में RJD ने सरकार-प्रशासन पर दलाली का आरोप लगाया

सीतामढ़ी में जिला परिषद प्रतिनिधि बैद्यनाथ महतो की हत्या के बाद अब राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने बैद्यनाथ महतो की आदमकद प्रतिमा अपने निजी कोष से लगवाने की घोषणा की है। वहीं, विधायक रामेश्वर महतो के नेतृत्व में परिजनों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इन दोनों बातों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने सवाल उठाए हैं। RJD के पूर्व विधायक सुनील कुशवाहा ने आरोप लगाया कि सत्ता और संरक्षण की राजनीति करने वाले लोग अब परिजनों को मुख्यमंत्री से मिलवाकर अपनी भूमिका दिखा रहे हैं। आरोपियों को कड़ी सजा दिलाना जरुरी उन्होंने पूछा कि जब बैद्यनाथ महतो और उनके परिवार को धमकी मिली थी और इस बारे में FIR दर्ज हुई थी, तब ये लोग कहां थे? उस समय परिवार के साथ खड़े होकर कार्रवाई कराने की जरूरत थी। सुनील कुशवाहा ने सांसद की प्रतिमा लगाने की घोषणा पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों को बचाने वाले अब प्रतिमा बनाने की बात कर रहे हैं। RJD नेताओं ने कहा कि सिर्फ प्रतिमा लगाने या मुलाकात कराने से न्याय नहीं मिलेगा। हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करना और कड़ी सजा दिलाना जरूरी है। सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने RJD पर किया पलटवार वहीं, विधायक रामेश्वर महतो पर निशाना साधते हुए RJD नेताओं ने कहा कि वे सरकार और प्रशासन की दलाली न करें। जनता सब देख और समझ रही है, समय आने पर इसका सही जवाब मिलेगा। उन्होंने कहा कि वे सम्राट अशोक और बाबू जगदेव प्रसाद के वंशज हैं और उन्हें किसी राजनीतिक सहारे की जरूरत नहीं है। RJD के आरोपों पर सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अपराधियों के दम पर 15 साल तक बिहार में राज करने वाली RJD और उसके नेता अब अपराध पर ज्ञान दे रहे हैं। सांसद ने दावा किया कि बिहार को 100 सालों में इतनी बदनामी कभी नहीं झेलनी पड़ी, जितनी RJD के शासनकाल में हुई। बता दें कि शनिवार को सुबह टहलने के दौरान बाइक सवार अपराधियों ने बैद्यनाथ महतो की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सीतामढ़ी में जिला परिषद प्रतिनिधि बैद्यनाथ महतो की हत्या के बाद अब राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने बैद्यनाथ महतो की आदमकद प्रतिमा अपने निजी कोष से लगवाने की घोषणा की है। वहीं, विधायक रामेश्वर महतो के नेतृत्व में परिजनों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इन दोनों बातों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने सवाल उठाए हैं। RJD के पूर्व विधायक सुनील कुशवाहा ने आरोप लगाया कि सत्ता और संरक्षण की राजनीति करने वाले लोग अब परिजनों को मुख्यमंत्री से मिलवाकर अपनी भूमिका दिखा रहे हैं। आरोपियों को कड़ी सजा दिलाना जरुरी उन्होंने पूछा कि जब बैद्यनाथ महतो और उनके परिवार को धमकी मिली थी और इस बारे में FIR दर्ज हुई थी, तब ये लोग कहां थे? उस समय परिवार के साथ खड़े होकर कार्रवाई कराने की जरूरत थी। सुनील कुशवाहा ने सांसद की प्रतिमा लगाने की घोषणा पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों को बचाने वाले अब प्रतिमा बनाने की बात कर रहे हैं। RJD नेताओं ने कहा कि सिर्फ प्रतिमा लगाने या मुलाकात कराने से न्याय नहीं मिलेगा। हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करना और कड़ी सजा दिलाना जरूरी है। सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने RJD पर किया पलटवार वहीं, विधायक रामेश्वर महतो पर निशाना साधते हुए RJD नेताओं ने कहा कि वे सरकार और प्रशासन की दलाली न करें। जनता सब देख और समझ रही है, समय आने पर इसका सही जवाब मिलेगा। उन्होंने कहा कि वे सम्राट अशोक और बाबू जगदेव प्रसाद के वंशज हैं और उन्हें किसी राजनीतिक सहारे की जरूरत नहीं है। RJD के आरोपों पर सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अपराधियों के दम पर 15 साल तक बिहार में राज करने वाली RJD और उसके नेता अब अपराध पर ज्ञान दे रहे हैं। सांसद ने दावा किया कि बिहार को 100 सालों में इतनी बदनामी कभी नहीं झेलनी पड़ी, जितनी RJD के शासनकाल में हुई। बता दें कि शनिवार को सुबह टहलने के दौरान बाइक सवार अपराधियों ने बैद्यनाथ महतो की गोली मारकर हत्या कर दी थी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *