अपनाघर शालीमार सोसायटी में दिनदहाड़े फ्लैट से चोरी:ताला तोड़कर लाखों के जेवर ले गए;सोसायटी में काम करने वाले स्वीपरों पर शक

अपनाघर शालीमार सोसायटी में दिनदहाड़े फ्लैट से चोरी:ताला तोड़कर लाखों के जेवर ले गए;सोसायटी में काम करने वाले स्वीपरों पर शक

अलवर शहर के अपनाघर शालीमार आवासीय सोसायटी के जी प्लस-2 में शुक्रवार को दिनदहाड़े चोरों ने एक फ्लैट का दरवाजा तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। फ्लैट मालकिन सुधि शर्मा ने बताया कि वह सुबह करीब 10 बजे अपने पति नवीन शर्मा के साथ ससुराल गई थीं। शाम करीब 5 बजे लौटने पर फ्लैट का गेट खुला मिला और अंदर सामान बिखरा हुआ था। सीसीटीवी फुटेज में करीब डेढ़ बजे कैप पहने संदिग्ध व्यक्ति फ्लैट की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। सुधि शर्मा ने सोसायटी में काम करने वाले स्वीपरों पर चोरी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पहले भी सोसायटी में चार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं और उन्हें स्वीपरों पर शक है। उन्होंने दावा किया कि सीसीटीवी फुटेज में उन्होंने एक स्वीपर को पहचान लिया है। चोर फ्लैट से करीब 18 ग्राम सोने के दो जोड़ी टॉप्स, 54 ग्राम सोने की चार चूड़ियां, दो जोड़ी चांदी की पायल, 25 चांदी के सिक्के, दो चांदी की चेन, दो चांदी की अंगूठियां, दो चांदी के ब्रेसलेट और 26 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए। वहीं, शुक्रवार दोपहर सोसायटी के एक अन्य फ्लैट के भी ताले टूटे मिले। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *