भीलवाड़ा के चांदगढ़ गांव के पास बनास नदी किनारे खेत पर बने बाड़े में बंधी भेड़ों पर आज सुबह किसी अज्ञात जानवर ने हमला कर दिया। इस हमले में 16 भेड़ों की मौत हो गई। इसमें एक भेड़ घायल है। सूचना पर पुलिस और डॉक्टर की टीम मौके पर पहुंची। मामला भीलवाड़ा के बड़लियास थाना क्षेत्र के चांदगढ़ गांव का है। यहां बनास नदी किनारे जगदीश धोबी के खेत पर आकोला निवासी नारायण गुर्जर ने अपनी भेड़ों को बाड़े में बांध रखी थी। आज रविवार सुबह सवेरे अचानक भेड़ों की आवाज पर सुनकर परिवार जाग गया, और भेड़ों को देखा तो भेड़ें जाली को तोड़कर बाहर आ गई थी। एक दूसरे एक ऊपर पड़ी थी भेड़ें कुछ भेड़ें एक दूसरे के ऊपर पड़ी हुई थी। जिसकी सार-संभाल ली तो देखा तो कुछ भेड़ों के शरीर पर घाव के निशान मिले। जिसके चलते किसी जंगली जानवर के होने की आशंका जाहिर की।इस हादसे में 16 भेड़ों की मौत हो गई,जबकि एक भेड़ घायल हो गई। सूचना पर बड़लियास पुलिस और डॉक्टर की टीम भी मौके पर पहुंची। गत दिनों क्षेत्र के भवानीपुरा गांव में लेपर्ड होने की संभावना थी, तो लोगों को अंदेशा है कि कहीं पैंथर ने तो भेड़ों को अपना शिकार नहीं बनाया। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारण का पता चलेगा बड़लियास पशु चिकित्सालय के वरिष्ठ डॉक्टर बृजेश पूनिया ने बताया की पोस्टमार्टम करने के बाद ही भेड़ों की मौत के कारण का पता चल पाएगा। एक साथ 16 भेड़ों की मौत के बाद भेड़ मालिक का रो-रो कर बुरा हाल हो गया और उनको काफी नुकसान होगा।

