अखिल भारतीय संयुक्त जाट महिला महासभा की बैठक:मुरादाबाद में संगठन विस्तार और पर्यावरण संरक्षण पर रणनीति तैयार

अखिल भारतीय संयुक्त जाट महिला महासभा की बैठक:मुरादाबाद में संगठन विस्तार और पर्यावरण संरक्षण पर रणनीति तैयार

मुरादाबाद के लवीना रेस्टोरेंट में अखिल भारतीय संयुक्त जाट महिला महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों, समाजसेवा, महिला उत्थान और पर्यावरण संरक्षण जैसे कई गंभीर विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान विभिन्न जनपदों से आईं नवनियुक्त जिला अध्यक्षों का सम्मान भी किया गया। पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी जरूरत, चलेगा पौधारोपण अभियान
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनु सिंह मान ने बढ़ते प्रदूषण पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। संगठन जल्द ही बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान शुरू करेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि केवल पौधे लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि प्रत्येक पौधे की नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी ताकि वे बड़े होकर वृक्ष बन सकें और पर्यावरण को शुद्ध बनाने में योगदान दें। ईमानदार और समर्पित महिलाओं को संगठन से जोड़ें: ममता चौधरी
महासभा की प्रदेश अध्यक्ष ममता चौधरी ने जिला अध्यक्षों और पदाधिकारियों को संगठन विस्तार के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संगठन में केवल पदों की संख्या बढ़ाना हमारा मकसद नहीं है, बल्कि समर्पित, सक्रिय, ईमानदार और समाजसेवा की भावना रखने वाली महिलाओं को जोड़ना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने सभी जिला अध्यक्षों से आह्वान किया कि वे अपने क्षेत्रों में महिलाओं को जागरूक करने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और उनके सामाजिक व शैक्षणिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य करें। उन्होंने आपसी समन्वय, अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने की भी हिदायत दी। ये रहीं उपस्थित
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूती देना और महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाना रहा। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ममता चौधरी, जिला अध्यक्ष अनु सिंह मान, ऊषा चौधरी, सुरेश देवी, सीमा सिंह, श्वेता चौधरी, ममता सिंह, सुनीता सिंह, नीरज पैसल, संगीता पैसल एवं गीता चौधरी सहित संगठन की अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहीं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *