अखिलेश यादव के बयान के खिलाफ उत्तराखंड समाज का प्रदर्शन:24 घंटे में माफी मांगने की मांग, FIR दर्ज कराने के लिए दिया ज्ञापन

अखिलेश यादव के बयान के खिलाफ उत्तराखंड समाज का प्रदर्शन:24 घंटे में माफी मांगने की मांग, FIR दर्ज कराने के लिए दिया ज्ञापन

गाजियाबाद के प्रताप विहार स्थित सम्राट चौक पर रविवार शाम उत्तराखंड समाज के लोगों ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बयान पर आपत्ति जताते हुए उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने अखिलेश यादव को 24 घंटे के भीतर वीडियो जारी कर समाज से माफी मांगने का अल्टीमेटम दिया। उनका कहना था कि सार्वजनिक मंच से बयान देते समय नेताओं को सभी समाजों की भावनाओं का ध्यान रखना चाहिए। पुलिस ने पुतला कब्जे में लिया प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने अखिलेश यादव का पुतला कब्जे में ले लिया। मौके पर पहुंचीं एसीपी उपासना और विजयनगर थाना प्रभारी धर्मपाल ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लिया और 24 घंटे के भीतर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। कई लोग प्रदर्शन में हुए शामिल प्रदर्शन में नितेश भट्ट, रोहित रावत, अमित पोखरियाल, इंदर नेगी और अजय समेत उत्तराखंड समाज के कई लोग शामिल हुए। इस दौरान अन्य समाजों के लोगों ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *