उत्तर प्रदेश के लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। केशव मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव की स्थिति बेहद मुश्किल हो गई है और राज्यसभा चुनाव में तीन सांसदों को जिताने का उनका सपना टूट गया है। उन्होंने भाजपा के आठों उम्मीदवारों की जीत का दावा करते हुए कहा कि विधान परिषद चुनाव में भी भाजपा 11 में से ज्यादातर सीटें जीतेगी, जबकि समाजवादी पार्टी को हार का सामना करना पड़ेगा।
खबर में अपडेट किया जा रहा है

