Taniya Chatterjee Leak Yuzvendra Chahal Chat: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर और पंजाब किंग्स के मुख्य खिलाड़ी युजवेंद्र चहल एक बार फिर खेल के मैदान से बाहर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका तलाक या रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महविश संग ब्रेकअप नहीं, बल्कि उनकी एक चैट है जो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ‘उल्लू’ और ‘गंदी बात’ जैसी बोल्ड वेब सीरीज से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस तानिया चटर्जी ने युजवेंद्र चहल संग चैट कैमरे पर दिखाई है जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।
तानिया चटर्जी ने दिखाया युजवेंद्र का मैसेज (Taniya Chatterjee Leak Yuzvendra Chahal Chat)
सोशल मीडिया पर तानिया चटर्जी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैपराजी के सामने अपने मोबाइल का इंस्टाग्राम इनबॉक्स (DM) दिखाती नजर आ रही हैं। तानिया का दावा है कि युजवेंद्र चहल उनके वीडियोज देखते हैं और उन पर रिएक्ट भी करते हैं। वीडियो में तानिया पैप्स को दिखाती हैं कि चहल ने उनके एक वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें ‘क्यूट’ (Cute) लिखा है।
मैसेज दिखाते वक्त तानिया कैमरे के सामने थोड़ा शर्माते हुए कहती हैं, “यार, क्यूट कहना तो आजकल बहुत आम बात है। मुझे तो वैसे भी बहुत से लोग क्यूट कहते हैं।” जब पैपराजी ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने चहल के इस मैसेज का कोई जवाब दिया था, तो उन्होंने हंसते हुए कहा, “नहीं यार, मैंने तो यह मैसेज बहुत देर बाद देखा था, इसलिए रिप्लाई नहीं किया।”

सोशल मीडिया पर चहल की खिंचाई (Yuzvendra Chahal Message to Ullu Actress Taniya Chatterjee)
जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया, क्रिकेट फैंस और नेटिजन्स ने युजवेंद्र चहल को निशाने पर ले लिया। लोग उनकी शादीशुदा जिंदगी और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा का जिक्र करते हुए उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे ‘घटिया हरकत’ करार दिया है। एक यूजर ने लिखा, “पहले आरजे महवश और अब तानिया? चहल भाई, आखिर ये क्या चल रहा है? कम से कम अपनी मर्यादा का तो ख्याल रखो।” वहीं, कुछ लोग तानिया पर भी सवाल उठा रहे हैं और इसे केवल पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं।
कौन हैं तानिया चटर्जी? (Who is Taniya Chatterjee)
तान्या चटर्जी कोलकाता की रहने वाली एक जानी-मानी मॉडल और एक्ट्रेस हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है और इंस्टाग्राम पर उनके करीब 2.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। तानिया खास तौर पर ओटीटी प्लेटफॉर्म की बोल्ड वेब सीरीज जैसे ‘गंदी बात’ (सीजन 4) और ‘क्लास ऑफ 2020’ के लिए जानी जाती हैं।
युजवेंद्र चहल के लिए यह पहली बार नहीं है जब उनका नाम किसी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ इस तरह जुड़ा हो। इससे पहले भी उनके कुछ कथित चैट्स को लेकर विवाद हो चुका है। हालांकि, चहल की तरफ से अभी तक इस वायरल वीडियो या तानिया के दावों पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब देखना यह है कि यह मामला सिर्फ एक ‘क्यूट’ मैसेज तक सीमित रहता है या कोई नया मोड़ लेता है।



(@KUNGFU_PANDYA_0)