हरियाणा पुलिस भर्ती में युवाओं की चली:72.6% उम्मीदवारों ने चुना सुबह का पीएसटी स्लॉट; HSSC ने मांगी थी राय, जल्द जारी होगा शेड्यूल

हरियाणा पुलिस भर्ती में युवाओं की चली:72.6% उम्मीदवारों ने चुना सुबह का पीएसटी स्लॉट; HSSC ने मांगी थी राय, जल्द जारी होगा शेड्यूल

हरियाणा में चल रही पुलिस भर्ती प्रक्रिया में इस बार अभ्यर्थियों की पसंद को प्राथमिकता दी जा रही है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा पुलिस और अन्य भर्तियों के लिए आयोजित होने वाले शारीरिक दक्षता परीक्षण (PST) के समय को लेकर लिए गए फीडबैक में 72.6 प्रतिशत उम्मीदवारों ने सुबह के सत्र में परीक्षा कराने का समर्थन किया है। इसके बाद आयोग अब जल्द ही पीएसटी का विस्तृत शेड्यूल जारी करने की तैयारी में है।
आयोग के अध्यक्ष हिममत सिंह के अनुसार पीएसटी को लेकर 32,087 अभ्यर्थियों से ऑनलाइन सुझाव मांगे गए थे। इनमें से 72.6 प्रतिशत ने सुबह 5 बजे से 9 बजे तक परीक्षा कराने का विकल्प चुना, जबकि 27.4 प्रतिशत उम्मीदवारों ने शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक का समय उपयुक्त बताया।
यहां देखिए HSSC चेयरमैन की पोस्ट… इसलिए आयोग ने लिया फीडबैक भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और अभ्यर्थी-केंद्रित बनाने के लिए आयोग ने पहली बार इस तरह का फीडबैक लिया है। आयोग का मानना है कि सुबह के समय मौसम अपेक्षाकृत अनुकूल रहता है, जिससे उम्मीदवार बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी संकेत दे चुके हैं कि पुलिस भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है। उन्होंने हाल ही में कहा था कि पुलिस विभाग में 5600 पदों के लिए पीएसटी जल्द शुरू होगी और लगभग 8500 पदों से जुड़ी भर्ती परीक्षाओं के परिणाम भी जल्द घोषित किए जाएंगे। गूगल फॉर्म में मांगे सुझाव

भर्ती एजेंसी ने अभ्यर्थियों से निर्धारित गूगल फॉर्म के माध्यम से सुझाव भेजने को कहा था। प्राप्त सुझावों के आधार पर PST का अंतिम समय तय किया जाएगा। अधिकारियों का मानना है कि मौसम और अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समय निर्धारण किया जा रहा है। सुबह और शाम दोनों समय अपेक्षाकृत कम तापमान रहने के कारण फिजिकल टेस्ट के आयोजन में सुविधा होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *