शेखपुरा में युवक की मौत:तीन घंटे सदर अस्पताल परिसर में भटकता रहा दंपत्ति, पुलिस ने हिरासत में लिया

शेखपुरा में युवक की मौत:तीन घंटे सदर अस्पताल परिसर में भटकता रहा दंपत्ति, पुलिस ने हिरासत में लिया

शेखपुरा के अरियरी थाना क्षेत्र के डीहा गांव में एक 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और डीहा गांव के एक दंपत्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। युवक की मौत का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। सूत्रों के अनुसार, संदिग्ध स्थिति में युवक का शव लेकर एक दंपत्ति करीब दो से तीन घंटे तक सदर अस्पताल परिसर में भटकता रहा। इसके बाद वे शव को युवक के घर शहर के खांड पर मोहल्ला ले गए। घर पहुंचने पर मृतक की बहन ने अपने भाई को बेसुध हालत में देखा और चीख-पुकार मच गई। मृतक की पहचान शेखपुरा नगर क्षेत्र के खांड पर मोहल्ला निवासी अर्जुन प्रसाद के इकलौते पुत्र अमन कुमार उर्फ अंकुर के रूप में की गई है। युवक को आनन-फानन में दोबारा सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार अपने दल-बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की गहन जांच शुरू की। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध दंपत्ति को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। युवक की मौत से परिजनों का बुरा हाल है। डीहा गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। उन्होंने बताया कि मृतक के शरीर पर कोई बाहरी जख्म का निशान नहीं मिला है। युवक 10 महीने बाद पूर्णिया से दो महीने पहले घर लौटा था। वह बीती शाम अपने घर से निकला था और अरियरी थाना क्षेत्र के डीहा गांव पहुंचा था, जहां उसने रात बिताई थी। फिलहाल यह मामला पूरी तरह संदिग्ध बना हुआ है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। थाना अध्यक्ष ने कहा कि यह मामला अरियरी थाना क्षेत्र का है।इसलिए युवक की मौत के संबंध में अरियरी थाना में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। अन्य सूत्रों ने इस मामले को प्रेम प्रसंग में मौत बताया है। शेखपुरा के अरियरी थाना क्षेत्र के डीहा गांव में एक 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और डीहा गांव के एक दंपत्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। युवक की मौत का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। सूत्रों के अनुसार, संदिग्ध स्थिति में युवक का शव लेकर एक दंपत्ति करीब दो से तीन घंटे तक सदर अस्पताल परिसर में भटकता रहा। इसके बाद वे शव को युवक के घर शहर के खांड पर मोहल्ला ले गए। घर पहुंचने पर मृतक की बहन ने अपने भाई को बेसुध हालत में देखा और चीख-पुकार मच गई। मृतक की पहचान शेखपुरा नगर क्षेत्र के खांड पर मोहल्ला निवासी अर्जुन प्रसाद के इकलौते पुत्र अमन कुमार उर्फ अंकुर के रूप में की गई है। युवक को आनन-फानन में दोबारा सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार अपने दल-बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की गहन जांच शुरू की। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध दंपत्ति को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। युवक की मौत से परिजनों का बुरा हाल है। डीहा गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। उन्होंने बताया कि मृतक के शरीर पर कोई बाहरी जख्म का निशान नहीं मिला है। युवक 10 महीने बाद पूर्णिया से दो महीने पहले घर लौटा था। वह बीती शाम अपने घर से निकला था और अरियरी थाना क्षेत्र के डीहा गांव पहुंचा था, जहां उसने रात बिताई थी। फिलहाल यह मामला पूरी तरह संदिग्ध बना हुआ है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। थाना अध्यक्ष ने कहा कि यह मामला अरियरी थाना क्षेत्र का है।इसलिए युवक की मौत के संबंध में अरियरी थाना में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। अन्य सूत्रों ने इस मामले को प्रेम प्रसंग में मौत बताया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *