पीलीभीत में युवक ने सुसाइड का प्रयास किया:घरेलू कलह से परेशान था, परिजनों ने बचाया; हालत गंभीर

पीलीभीत में युवक ने सुसाइड का प्रयास किया:घरेलू कलह से परेशान था, परिजनों ने बचाया; हालत गंभीर

पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक युवक ने घरेलू कलह से तंग आकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने उसे फंदे से लटकते हुए देखा और तुरंत नीचे उतारा। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। पूरनपुर निवासी कमल हासन का अपने परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। घर में रोज-रोज होने वाले झगड़ों और मानसिक तनाव से परेशान होकर कमल हासन ने यह कदम उठाया। उसने अपने घर के एक कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और छत के कुंडे में फंदा डालकर झूल गया। इसी दौरान, किसी काम से परिजन उस कमरे की ओर गए। उन्होंने युवक को फंदे पर लटकता देख शोर मचाया और बिना देरी किए उसे नीचे उतारा। युवक को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने मरीज की नाजुक हालत के मद्देनजर उसे तुरंत इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर प्राथमिक उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार, युवक के गले पर गहरे निशान हैं और उसे सांस लेने में परेशानी हो रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। पूरनपुर थानाध्यक्ष पवन पांडे ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है और जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *