2 बाइकों की टक्कर में युवक की मौत:सुपौल में 6 मार्च को हुई थी शादी, पत्नी बोली-आखिर मेरे साथ ही ऐसा क्यों हुआ

सुपौल में 2 बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत हो गई। हादसा एनएच-327 ई पर श्रीपुर विशनपुर गांव के पास हुआ। मृतक की पहचान जदिया थाना क्षेत्र के पिलुवाहा पंचायत वार्ड संख्या-2 निवासी दुखो यादव के बेटे उमेश कुमार (25) के रूप में हुई है। उमेश की 4 दिन पहले 6 मार्च को शादी हुई थी। उमेश कुमार मंगलवार की शाम किसी काम से त्रिवेणीगंज बाजार आए हुआ था। काम समाप्त करने के बाद वे बाइक से अपने घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के श्रीपुर विशनपुर गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उसकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उमेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दूसरी बाइक सवार मौके से भागने में सफल रहा। अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम हादसे के बाद आसपास के लोग और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल उमेश को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज पहुंचाया। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया। परिजन और स्थानीय लोग उन्हें इलाज के लिए बाहर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उमेश ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद त्रिवेणीगंज थाना पुलिस भी सक्रिय हो गई। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। साथ ही दुर्घटना के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। शादी वाले घर में पसरा मातम बताया जाता है कि उमेश की शादी बीते छह मार्च को जदिया थाना क्षेत्र के गुड़िया पंचायत के लबढ़ी वार्ड-8 निवासी उपेंद्र यादव की पुत्री अंशु कुमारी के साथ धूमधाम से हुई थी। परिवार वालों के अनुसार अभी घर में शादी की रस्मों और खुशियों की चर्चा चल ही रही थी कि अचानक यह दुखद खबर आ गई। जिस घर में कुछ दिन पहले शहनाइयों की गूंज सुनाई दे रही थी, वहीं अब मातम पसरा हुआ है। पत्नी बार-बार हो रही बेहोश मृतक की मां बिंदा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं नवविवाहिता पत्नी अंशु कुमारी अपने पति की मौत की खबर सुनकर बार-बार बेहोश हो जा रही है और यही सवाल कर रही है कि आखिर उनके साथ ऐसा क्यों हुआ। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजन, रिश्तेदार और आसपास के ग्रामीण भी इस हादसे से स्तब्ध हैं। जिसने अभी-अभी अपने वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की थी, उसकी जिंदगी इतनी जल्दी खत्म हो जाएगी, यह किसी ने सोचा भी नहीं था। गांव के लोग इस हादसे को बेहद दुखद और हृदय विदारक बता रहे हैं। सुपौल में 2 बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत हो गई। हादसा एनएच-327 ई पर श्रीपुर विशनपुर गांव के पास हुआ। मृतक की पहचान जदिया थाना क्षेत्र के पिलुवाहा पंचायत वार्ड संख्या-2 निवासी दुखो यादव के बेटे उमेश कुमार (25) के रूप में हुई है। उमेश की 4 दिन पहले 6 मार्च को शादी हुई थी। उमेश कुमार मंगलवार की शाम किसी काम से त्रिवेणीगंज बाजार आए हुआ था। काम समाप्त करने के बाद वे बाइक से अपने घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के श्रीपुर विशनपुर गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उसकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उमेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दूसरी बाइक सवार मौके से भागने में सफल रहा। अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम हादसे के बाद आसपास के लोग और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल उमेश को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज पहुंचाया। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया। परिजन और स्थानीय लोग उन्हें इलाज के लिए बाहर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उमेश ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद त्रिवेणीगंज थाना पुलिस भी सक्रिय हो गई। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। साथ ही दुर्घटना के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। शादी वाले घर में पसरा मातम बताया जाता है कि उमेश की शादी बीते छह मार्च को जदिया थाना क्षेत्र के गुड़िया पंचायत के लबढ़ी वार्ड-8 निवासी उपेंद्र यादव की पुत्री अंशु कुमारी के साथ धूमधाम से हुई थी। परिवार वालों के अनुसार अभी घर में शादी की रस्मों और खुशियों की चर्चा चल ही रही थी कि अचानक यह दुखद खबर आ गई। जिस घर में कुछ दिन पहले शहनाइयों की गूंज सुनाई दे रही थी, वहीं अब मातम पसरा हुआ है। पत्नी बार-बार हो रही बेहोश मृतक की मां बिंदा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं नवविवाहिता पत्नी अंशु कुमारी अपने पति की मौत की खबर सुनकर बार-बार बेहोश हो जा रही है और यही सवाल कर रही है कि आखिर उनके साथ ऐसा क्यों हुआ। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजन, रिश्तेदार और आसपास के ग्रामीण भी इस हादसे से स्तब्ध हैं। जिसने अभी-अभी अपने वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की थी, उसकी जिंदगी इतनी जल्दी खत्म हो जाएगी, यह किसी ने सोचा भी नहीं था। गांव के लोग इस हादसे को बेहद दुखद और हृदय विदारक बता रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *