मैनपुरी में युवक ने की आत्महत्या:पत्नी से विवाद और मुकदमे से परेशान था, पुलिस ने शुरू की जांच

मैनपुरी में युवक ने की आत्महत्या:पत्नी से विवाद और मुकदमे से परेशान था, पुलिस ने शुरू की जांच

मैनपुरी में पत्नी से चल रहे विवाद और मुकदमे से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना कोतवाली क्षेत्र की चौकी आगरा के मोहल्ला जुलापुरी गाड़ीवान में हुई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय सत्यम पुत्र हरिओम के रूप में हुई है, जो पॉप और रंगाई-पुताई का काम करता था। परिजनों के अनुसार, सत्यम का पिछले लगभग छह महीने से अपनी पत्नी प्रभा से विवाद चल रहा था। यह मामला फिरोजाबाद के परिवार परामर्श केंद्र तक भी पहुंचा, जहां समझौते के लिए कई बार दोनों पक्षों को बुलाया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। सत्यम की पत्नी प्रभा पुत्री राजू निवासी गंगानगर, फिरोजाबाद, अपने मायके में रह रही थी। सत्यम का एक तीन वर्षीय बेटा कार्तिक है, जिससे वह अक्सर मिलने की इच्छा व्यक्त करता था। पत्नी से अलगाव और चल रही मुकदमेबाजी के कारण सत्यम पर काफी तनाव में रहने लगा था और धीरे-धीरे शराब का आदी हो गया था। परिजनों के मुताबिक, शनिवार रात सत्यम ने परिवार के साथ भोजन किया और फिर दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में सोने चला गया। रविवार सुबह करीब 7:30 बजे जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया, तो परिजन ऊपर पहुंचे। कमरे के अंदर सत्यम का शव फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *