किशनगंज के सदर थाना क्षेत्र में जिस्मफरोशी के अवैध धंधे का विरोध करने पर युवक की पिटाई कर दी गई। शहर के ढेकसरा में हुई इस घटना में पीड़ित आदित्य राज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही सभी आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से आरोपियों की एक बाइक (नंबर BR 37 AD 2370) जब्त कर ली है। घायल आदित्य राज सिंह को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित की शिकायत पर FIR दर्ज इलाज के बाद पीड़ित की लिखित शिकायत पर टाउन थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसके घर के पड़ोस के एक मकान में बाहर से लड़के-लड़कियों को बुलाकर जिस्मफरोशी का धंधा चलाया जाता है। आदित्य राज सिंह के अनुसार, इस धंधे का विरोध करने पर गुड्डू यादव, प्रिंस यादव, विवेक यादव और बिपीन यादव सहित अन्य लोगों ने उसकी पिटाई की। बीच-बचाव करने आए उसके बड़े भाई राहुल कुमार पर भी बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। किशनगंज के सदर थाना क्षेत्र में जिस्मफरोशी के अवैध धंधे का विरोध करने पर युवक की पिटाई कर दी गई। शहर के ढेकसरा में हुई इस घटना में पीड़ित आदित्य राज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही सभी आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से आरोपियों की एक बाइक (नंबर BR 37 AD 2370) जब्त कर ली है। घायल आदित्य राज सिंह को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित की शिकायत पर FIR दर्ज इलाज के बाद पीड़ित की लिखित शिकायत पर टाउन थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसके घर के पड़ोस के एक मकान में बाहर से लड़के-लड़कियों को बुलाकर जिस्मफरोशी का धंधा चलाया जाता है। आदित्य राज सिंह के अनुसार, इस धंधे का विरोध करने पर गुड्डू यादव, प्रिंस यादव, विवेक यादव और बिपीन यादव सहित अन्य लोगों ने उसकी पिटाई की। बीच-बचाव करने आए उसके बड़े भाई राहुल कुमार पर भी बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


