कटिहार में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार:पिता ने बेटे को फंसाने का आरोप लगाया, एसपी से न्याय की गुहार लगाई

कटिहार में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार:पिता ने बेटे को फंसाने का आरोप लगाया, एसपी से न्याय की गुहार लगाई

कटिहार पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सहायक थाना क्षेत्र से एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक पिस्तौल और एक मैगजीन बरामद की गई है। कटिहार पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि सहायक थाना पुलिस को गौशाला में एक युवक द्वारा अवैध हथियार छुपाकर रखने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए सहायक थाना प्रभारी अपने पुलिस बल के साथ चिन्हित स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने छापेमारी के दौरान घर में सो रहे युवक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने अपनी पहचान गौशाला निवासी 22 वर्षीय विशाल वैभव के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उसके घर के सामने आवासीय परिसर से एक पिस्तौल और एक मैगजीन बरामद की गई। इसके बाद अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में सहायक थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इधर, इस मामले में गिरफ्तार युवक के पिता विनय कुमार सिंह ने घटना को एक साजिश का हिस्सा बताया है। गौशाला निवासी विनय कुमार सिंह ने अपने बेटे को फंसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीती रात लगभग 1 बजे करीब डेढ़ दर्जन पुलिसकर्मी, जिनमें से कुछ वर्दी में और कुछ सादे लिबास में थे, उनके घर पहुंचे। जब उन्होंने दरवाजा खोला तो पुलिसकर्मियों ने उनके पुत्र के बारे में पूछा। विनय कुमार सिंह के अनुसार, बिना किसी सर्च वारंट के सभी पुलिसकर्मी जबरन उनके घर में घुस गए। उन्होंने कमरे की तलाशी ली और सो रहे बेटे विशाल वैभव को उठाकर अपने साथ ले गए। पिता ने आगे बताया कि अगले दिन शाम 4 बजे पुलिसकर्मी उनके बेटे के साथ वापस आए और घर के सामने आवासीय परिसर से, जिसका ताला पुलिसकर्मियों ने खुद खुलवाया, उक्त हथियार बरामद कर ले गए। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे को किसी ने जानबूझकर साजिश के तहत फसाने की कोशिश किया है उन्होंने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। कटिहार पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सहायक थाना क्षेत्र से एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक पिस्तौल और एक मैगजीन बरामद की गई है। कटिहार पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि सहायक थाना पुलिस को गौशाला में एक युवक द्वारा अवैध हथियार छुपाकर रखने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए सहायक थाना प्रभारी अपने पुलिस बल के साथ चिन्हित स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने छापेमारी के दौरान घर में सो रहे युवक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने अपनी पहचान गौशाला निवासी 22 वर्षीय विशाल वैभव के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उसके घर के सामने आवासीय परिसर से एक पिस्तौल और एक मैगजीन बरामद की गई। इसके बाद अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में सहायक थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इधर, इस मामले में गिरफ्तार युवक के पिता विनय कुमार सिंह ने घटना को एक साजिश का हिस्सा बताया है। गौशाला निवासी विनय कुमार सिंह ने अपने बेटे को फंसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीती रात लगभग 1 बजे करीब डेढ़ दर्जन पुलिसकर्मी, जिनमें से कुछ वर्दी में और कुछ सादे लिबास में थे, उनके घर पहुंचे। जब उन्होंने दरवाजा खोला तो पुलिसकर्मियों ने उनके पुत्र के बारे में पूछा। विनय कुमार सिंह के अनुसार, बिना किसी सर्च वारंट के सभी पुलिसकर्मी जबरन उनके घर में घुस गए। उन्होंने कमरे की तलाशी ली और सो रहे बेटे विशाल वैभव को उठाकर अपने साथ ले गए। पिता ने आगे बताया कि अगले दिन शाम 4 बजे पुलिसकर्मी उनके बेटे के साथ वापस आए और घर के सामने आवासीय परिसर से, जिसका ताला पुलिसकर्मियों ने खुद खुलवाया, उक्त हथियार बरामद कर ले गए। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे को किसी ने जानबूझकर साजिश के तहत फसाने की कोशिश किया है उन्होंने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *