‘तुम बेईमान और बेकूफ हो’ सवाल पूछते ही डोनाल्ड ट्रंप महिला पत्रकार पर भड़के, फेंक दिया माइक

‘तुम बेईमान और बेकूफ हो’ सवाल पूछते ही डोनाल्ड ट्रंप महिला पत्रकार पर भड़के, फेंक दिया माइक

Trump Angry at Journalist: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने तीखे अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार मामला इतना बढ़ गया कि एक लाइव इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपना माइक निकालकर फेंक दिया और शो बीच में ही छोड़कर चले गए। यह घटना NBC के मशहूर कार्यक्रम ‘मीट द प्रेस’ के दौरान हुई, जहां महिला एंकर क्रिस्टन वेल्कर के साथ उनकी बहस अचानक तीखी हो गई। वीडियो सामने आने के बाद यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और दुनियाभर में इस पर चर्चा हो रही है।

चुनाव धांधली के सवाल से भड़के ट्रंप

इंटरव्यू की शुरुआत सामान्य सवालों से हुई थी, लेकिन माहौल तब बिगड़ गया जब साल 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में कथित धांधली के आरोपों पर सवाल पूछा गया। एंकर क्रिस्टन वेल्कर ने जब ट्रंप से सबूत मांगे, तो वह नाराज हो गए। ट्रंप ने मीडिया और पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि उनके प्रशासन में निर्दोष लोगों को निशाना बनाया गया।

‘मेरी बात सुनो, यह एक घटिया चुनाव था’

बहस तब और तेज हो गई जब ट्रंप ने कैलिफोर्निया में वोट काउंटिंग का मुद्दा उठाया। उन्होंने दावा किया कि देरी अपने आप में गड़बड़ी का संकेत है। उन्होंने कहा, ‘मेरी बात सुनो, इसके बहुत सारे सबूत हैं। चुनाव (अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2020) पूरी तरह फिक्स था। यह एक घटिया चुनाव था और यही चीज इस वक्त कैलिफोर्निया में भी हो रही है।’

मीडिया पर सीधा हमला, एंकर से तीखी बहस

जब एंकर ने कहा कि इन दावों के कोई सबूत नहीं हैं, तो ट्रंप और भड़क गए। उन्होंने मीडिया पर सीधा हमला बोल दिया और कई चैनलों को बिकाऊ कहा। उन्होंने कहा, ‘नहीं, वे बेईमान हैं…। वे ठीक तुम्हारी तरह बेईमान हैं। तुम्हारी पूरी प्रेस बेईमान है और ‘मीट द प्रेस’ भी बेईमान है। यही हाल ABC, CBS और सीएनएन CNN का भी है। तुम सब एकतरफा और बिकाऊ नेटवर्क हो।’ इस पर एंकर ने जवाब दिया, ‘मैं बेईमान नहीं हूं…,’ लेकिन ट्रंप ने उन्हें बीच में रोक दिया।

बेवकूफ हो तुम… कहकर ट्र्ंप ने इंटरव्यू छोड़ा

बात इतनी बढ़ गई कि ट्रंप ने व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए कहा, ‘सच में तुम तो उन्हीं के इशारों पर खेल रही हो। तुम या तो बेईमान हो या फिर बेवकूफ हो।’ इसके बाद उन्होंने इंटरव्यू खत्म करते हुए कहा, ‘चलो अब इसे यहीं खत्म करते हैं। क्योंकि अब बहुत हो गया। थैंक यू, डार्लिंग।’ जाते-जाते उन्होंने प्रेस पर फिर हमला बोला और कहा, ‘मैं आपको समय दे चुका हूं। आपको अपनी प्रेस को सुधारना चाहिए, क्योंकि एक बेईमान प्रेस के साथ कोई भी देश कभी महान नहीं बन सकता।’ इसके बाद ट्रंप अपनी कुर्सी से उठे, माइक हटाया और स्टूडियो छोड़कर चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *