Yemen में Houthi नियंत्रित जेल पर हवाई हमले में 23 की मौत, 7 लापता

Yemen में Houthi नियंत्रित जेल पर हवाई हमले में 23 की मौत, 7 लापता

काहिरा, नौ सितंबर (एपी) हूती विद्रोहियों द्वारा संचालित उत्तरी यमन की जेल पर हुए हवाई हमले के बाद मलबे से चार और शव मिलने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 23 हो गई। सात लोग अभी लापता हैं। इस बीच, सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों पर बुधवार को नये सिरे से हमले किये।

यह जेल सोमवार को तब ध्वस्त हो गई जब गठबंधन ने उत्तरी जौफ प्रांत के रणनीतिक शहर हाजम को निशाना बनाया। इसके बाद हूतियों ने दक्षिणी सऊदी अरब पर मिसाइल और ड्रोन हमले किये, जिसमें 73 लोग घायल हो गए। जौफ में नागरिक सुरक्षा एजेंसी के निदेशक हसन सबौला ने कहा कि मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है और बचाव दल सात लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।

समाचार चैनल ‘अल-मसीरा’ ने सबौला के हवाले से बताया कि मारे गए लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। हूती संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अनीस अल-असबाही ने कहा कि हमले में कम से कम सात लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक महिला भी शामिल है, जो अपने पति से मिलने गई थी। इस बीच, सऊदी नीत गठबंधन ने बुधवार तड़के मारिब और जौफ प्रांतों में हूती सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *