WTC इतिहास के टॉप-3 गेंदबाज भी बल्लेबाजों के सामने हुए बेबस, ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ बड़ी बढ़त की ओर बांग्लादेश

WTC इतिहास के टॉप-3 गेंदबाज भी बल्लेबाजों के सामने हुए बेबस, ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ बड़ी बढ़त की ओर बांग्लादेश

Australia vs Bangladesh 1st Test Day 2: ऑस्‍ट्रेलिया और बांग्‍लादेश के बीच जारी पहला टेस्‍ट बेहद रोमांचक मोड़ की ओर बढ़ रहा है। डार्विन टेस्‍ट में शुरुआत से ही हावी मेजबान बांग्‍लादेश का दबदबा दूसरे दिन शुक्रवार को भी देखने को मिल रहा है। दिग्‍गज गेंदबाजों से भरी मेजबान ऑस्‍ट्रेलिया के गेंदबाज विकेट के लिए तरह गए हैं। ऑस्‍ट्रेलिया के पहली पारी में 198 रन के जवाब में बांग्‍लादेश की टीम ने अपनी पहली पारी में 250 का आंकड़ा सिर्फ तीन विकेट के नुकसान पर पार कर लिया है। अब उसकी बढ़त भी 50 रन के पार पहुंच गई है। सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि ऑस्‍ट्रेलिया की गेंदबाजी की ऐसी खस्‍ता हालत तब है, जब मिचेल स्‍टार्क समेत तीन गेंदबाज वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले शीर्ष तीन में शामिल हैं।

नाथन लियोन के नाम सबसे ज्‍यादा WTC विकेट

बता दें कि वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड नाथन लियोन के नाम दर्ज है। वह अब तक 56 मैचों की 99 पारियों में 27.11 के औसत से 225 विकेट ले चुके हैं। जबकि मिचेल स्‍टार्क इस लिस्‍ट में 223 विकेट के साथ दूसरे पायदान पर हैं। जबकि ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान पैट कमिंस 98 टेस्‍ट पारियों में 221 विकेट के साथ तीसरे पायदान पर है। इस लिस्‍ट में जोश हेजलवुड का नाम भी शामिल है। वह 132 विकेट के साथ 10वें स्‍थान पर हैं। चौंकाने वाली बात है कि इन शीर्ष गेंदबाजों के होते हुए ऑस्‍ट्रेलिया की टीम बांग्‍लादेश के खिलाफ विकेट के लिए तरस रही है।

वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

रैंक गेंदबाज टीम मैच पारी विकेट सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी औसत 4 विकेट 5 विकेट
1 नाथन लियोन ऑस्ट्रेलिया 56* 99 225 8/64 27.11 13 10
2 मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया 55* 106 223 7/58 24.97 10 7
3 पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया 53* 98 221 6/28 22.21 10 10
4 रविचंद्रन अश्विन भारत 41 78 195 7/71 21.49 9 11
5 जसप्रीत बुमराह भारत 42 79 185 6/27 19.23 7 13
6 कगिसो रबाडा दक्षिण अफ्रीका 36 65 164 6/46 22.31 7 8
7 रवींद्र जडेजा भारत 48 89 156 7/42 26.87 10 6
8 मोहम्मद सिराज भारत 45 84 139 6/15 29.66 8 5
9 स्टुअर्ट ब्रॉड इंग्लैंड 33 63 134 6/31 24.09 7 3
10 जोश हेजलवुड ऑस्ट्रेलिया 33* 62 132 5/8 20.70 7 7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *