World Wrestling Championship: अमन सहरावत और अंतिम पंघाल हटे, सुजीत कलकल करेंगे अगुआई

World Wrestling Championship: अमन सहरावत और अंतिम पंघाल हटे, सुजीत कलकल करेंगे अगुआई

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अमन सहरावत और रजत पदक विजेता अंतिम पंघाल ने शनिवार से शुरू होने वाली विश्व कुश्ती चैंपियनशिप से नाम वापस ले लिये हैं जिससे कजाखस्तान की राजधानी अस्ताना में होने वाली इस प्रतियोगिता में भारतीय चुनौती की अगुआई सुजीत कलकल करेंगे। जापान में हुए एशियाई खेलों में महिलाओं के 53 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीतने वाली अंतिम ने चयन के लिए हुए अंतिम ट्रायल मुकाबले में अपने 53 किग्रा वर्ग के बजाय 55 किग्रा वर्ग में उतरने की इच्छा जताई थी। लेकिन बाद में उन्होंने प्रतियोगिता से हटने का फैसला किया।इस भार वर्ग में अब निशु भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। पुरुषों के 57 किग्रा वर्ग में एशियाई खेलों का स्वर्ण जीतने वाले अमन भी चयन ट्रायल में शामिल नहीं हुए। उनके इस फैसले का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।अब राहुल 57 किग्रा वर्ग में भारत की चुनौती पेश करेंगे। सुजीत पुरुषों के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में उतरेंगे। उन्होंने एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता था।भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने पहले घोषणा कर चुका था कि एशियाई खेलों में हिस्सा लेने वाले पहलवानों और पिछली विश्व चैंपियनशिप के चयन ट्रायल में विजेता रहे पहलवानों के बीच एक बार फिर मुकाबले कराए जाएंगे। इन मुकाबलों के जरिए विश्व चैंपियनशिप के लिए अंतिम चयन होना था। इस बीच महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग में परवीन और नीलम के बीच हुए चयन मुकाबले को लेकर विवाद हो गया।परवीन ने मुकाबले में बेईमानी का आरोप लगाते हुए डब्ल्यूएफआई और खेल मंत्रालय से शिकायत की थी। डब्ल्यूएफआई के एक सूत्र ने बताया कि इस मामले को विश्व कुश्ती संघ (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) के पास भेजा गया जिसने नीलम के पक्ष में फैसला दिया। विश्व चैंपियनशिप का आगाज ग्रीको रोमन के 55, 60, 70 और 82 किग्रा के भार वर्ग के साथ शनिवार से होगा।भारतीय टीम:
पुरुष फ्रीस्टाइल: राहुल(57 किग्रा), निखिल(61 किग्रा), सुजीत कलकल(65 किग्रा), विशाल कालीरमन(70 किग्रा), सागर जगलान(74 किग्रा), सौरभ यादव(79 किग्रा), पुष्पेंद्र दलाल(86 किग्रा), सचिन(92 किग्रा), विक्की(97 किग्रा), जसपूरन सिंह(125 किग्रा)
महिला फ्रीस्टाइल: नीलम(50 किग्रा), निशु(53 किग्रा), अहिल्या एस. शिंदे(55 किग्रा), नेहा शर्मा(57 किग्रा), मनीषा भानवाला(59 किग्रा), नेहा(62 किग्रा) रजनीता(65 किग्रा), सृष्टि(68 किग्रा), तनु शर्मा(72 किग्रा),
काजल(76 किग्रा)
ग्रीको-रोमन: ललित(55 किग्रा), हर्ष(60 किग्रा), साहिल(63 किग्रा), सचिन सहरावत(67 किग्रा), करनजीत सिंह(72 किग्रा), लवप्रीत सिंह(77 किग्रा), प्रिंस(82 किग्रा), सुनील कुमार(87 किग्रा), नितेश सिवाच(97 किग्रा),
जोगिंदर राठी(130 किग्रा)। 

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अमन सहरावत और रजत पदक विजेता अंतिम पंघाल ने शनिवार से शुरू होने वाली विश्व कुश्ती चैंपियनशिप से नाम वापस ले लिये हैं जिससे कजाखस्तान की राजधानी अस्ताना में होने वाली इस प्रतियोगिता में भारतीय चुनौती की अगुआई सुजीत कलकल करेंगे। जापान में हुए एशियाई खेलों में महिलाओं के 53 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीतने वाली अंतिम ने चयन के लिए हुए अंतिम ट्रायल मुकाबले में अपने 53 किग्रा वर्ग के बजाय 55 किग्रा वर्ग में उतरने की इच्छा जताई थी। लेकिन बाद में उन्होंने प्रतियोगिता से हटने का फैसला किया।

इस भार वर्ग में अब निशु भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। पुरुषों के 57 किग्रा वर्ग में एशियाई खेलों का स्वर्ण जीतने वाले अमन भी चयन ट्रायल में शामिल नहीं हुए। उनके इस फैसले का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।

अब राहुल 57 किग्रा वर्ग में भारत की चुनौती पेश करेंगे। सुजीत पुरुषों के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में उतरेंगे। उन्होंने एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता था।

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने पहले घोषणा कर चुका था कि एशियाई खेलों में हिस्सा लेने वाले पहलवानों और पिछली विश्व चैंपियनशिप के चयन ट्रायल में विजेता रहे पहलवानों के बीच एक बार फिर मुकाबले कराए जाएंगे। इन मुकाबलों के जरिए विश्व चैंपियनशिप के लिए अंतिम चयन होना था। इस बीच महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग में परवीन और नीलम के बीच हुए चयन मुकाबले को लेकर विवाद हो गया।

परवीन ने मुकाबले में बेईमानी का आरोप लगाते हुए डब्ल्यूएफआई और खेल मंत्रालय से शिकायत की थी। डब्ल्यूएफआई के एक सूत्र ने बताया कि इस मामले को विश्व कुश्ती संघ (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) के पास भेजा गया जिसने नीलम के पक्ष में फैसला दिया। विश्व चैंपियनशिप का आगाज ग्रीको रोमन के 55, 60, 70 और 82 किग्रा के भार वर्ग के साथ शनिवार से होगा।

भारतीय टीम:
पुरुष फ्रीस्टाइल: राहुल(57 किग्रा), निखिल(61 किग्रा), सुजीत कलकल(65 किग्रा), विशाल कालीरमन(70 किग्रा), सागर जगलान(74 किग्रा), सौरभ यादव(79 किग्रा), पुष्पेंद्र दलाल(86 किग्रा), सचिन(92 किग्रा), विक्की(97 किग्रा), जसपूरन सिंह(125 किग्रा)
महिला फ्रीस्टाइल: नीलम(50 किग्रा), निशु(53 किग्रा), अहिल्या एस. शिंदे(55 किग्रा), नेहा शर्मा(57 किग्रा), मनीषा भानवाला(59 किग्रा), नेहा(62 किग्रा) रजनीता(65 किग्रा), सृष्टि(68 किग्रा), तनु शर्मा(72 किग्रा),
काजल(76 किग्रा)
ग्रीको-रोमन: ललित(55 किग्रा), हर्ष(60 किग्रा), साहिल(63 किग्रा), सचिन सहरावत(67 किग्रा), करनजीत सिंह(72 किग्रा), लवप्रीत सिंह(77 किग्रा), प्रिंस(82 किग्रा), सुनील कुमार(87 किग्रा), नितेश सिवाच(97 किग्रा),
जोगिंदर राठी(130 किग्रा)।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *