India vs Pakistan: विमेंस एशिया कप 2026 में भारत सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब उसका सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। इससे पहले दोनों के टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड आपको बताते हैं।
India vs Pakistan in Women’s Asia Cup 2026: विमेंस एशिया कप 2026 में भारतीय महिला टीम ने ग्रुप चरण के अपने दो शुरुआती मैचों में थाईलैंड और हांगकांग को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब ग्रुप चरण में उसका आखिरी मैच चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। ये महाभिड़ंत शनिवार 5 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार, रात 8.00 बजे से होगी। भारत-पाकिस्तान के टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड की बात करें, तो टीम इंडिया दबदबा साफ नजर आता है।
भारत बनाम पाकिस्तान महिला T20I आंकड़े
महिला क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान टी20 रिकॉर्ड की बात करें, तो अब तक इन दोनों का आमना-सामना इस फॉर्मेट में 17 बार हुआ है। इनमें से भारतीय महिला टीम ने 14 मुकाबले अपने नाम किए हैं। जबकि पाकिस्तान की महिला टीम को सिर्फ तीन मैचों में जीत नसीब हुई है। इस तरह भारत का पलड़ा काफी भारी है।
भारत महिला बनाम पाकिस्तान महिला टी20 इंटरनेशनल मुकाबले
| तारीख | स्थान | विजेता | जीत का अंतर |
|---|---|---|---|
| 14 जून 2026 | बर्मिंघम | भारत महिला | 64 रन |
| 6 अक्टूबर 2024 | दुबई | भारत महिला | 6 विकेट |
| 19 जुलाई 2024 | दांबुला | भारत महिला | 7 विकेट |
| 12 फरवरी 2023 | केपटाउन | भारत महिला | 7 विकेट |
| 7 अक्टूबर 2022 | सिलहट | पाकिस्तान महिला | 13 रन |
| 31 जुलाई 2022 | बर्मिंघम | भारत महिला | 8 विकेट |
| 11 नवंबर 2018 | प्रोविडेंस | भारत महिला | 7 विकेट |
| 9 जून 2018 | कुआलालंपुर | भारत महिला | 7 विकेट |
| 4 दिसंबर 2016 | बैंकॉक | भारत महिला | 17 रन |
| 29 नवंबर 2016 | बैंकॉक | भारत महिला | 5 विकेट |
| 19 मार्च 2016 | दिल्ली | पाकिस्तान महिला | 2 रन |
| 2 अप्रैल 2014 | सिलहट | भारत महिला | 6 रन |
| 31 अक्टूबर 2012 | ग्वांगझू | भारत महिला | 18 रन |
| 28 अक्टूबर 2012 | ग्वांगझू | भारत महिला | 8 विकेट |
| 1 अक्टूबर 2012 | गाले | पाकिस्तान महिला | 1 रन |
| 8 मई 2010 | बैसेटेरे | भारत महिला | 9 विकेट |
| 13 जून 2009 | टॉन्टन | भारत महिला | 5 विकेट |
भारतीय महिला टीम ने लगातार पिछले 4 मुकाबले जीते
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान पर भारत का दबदबा साफ दिखता है। भारतीय महिला टीम ने लगातार पिछले 4 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जिसमें 2026 टी20 विश्व कप का मुकाबला भी शामिल है। उस मुकाबले में भारत ने 64 रन से पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज की थी। पाकिस्तान ने आखिरी बार भारत को 7 अक्टूबर 2022 को सिलहट में 13 रन से हराया था।
Sports – Patrika | CMS




Highest run-scorer in Women’s International Cricket

