Women’s Asia Cup: पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम इंडिया को मिला सेमीफाइनल का टिकट, हांगकांग को बुरी तरह रौंदा

Women’s Asia Cup: पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम इंडिया को मिला सेमीफाइनल का टिकट, हांगकांग को बुरी तरह रौंदा

India Women vs Hong Kong: वूमेंस एशिया कप 2026 में भारत ने हांगकांग, चीन को 137 रन से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। स्मृति मंधाना ने 124 रन की तूफानी शतकीय पारी खेलकर भारत को 193 रन तक पहुंचाया, जिसके जवाब में हांगकांग की टीम 56 रन पर ऑलआउट हो गई। 

India vs Hong Kong Women Asia Cup 2026: वूमेंस एशिया कप 2026′ के सातवें मुकाबले में भारतीय टीम ने हांगकांग को 137 रन से रौंदकर सेमीफाइनल का टिकट कन्फर्म कर लिया है। टीम इंडिया का ग्रुप स्टेज में अभी एक और मुकाबला बचा है, जहां उनका सामना पाकिस्तान से होगा। इस जीत के साथ टीम इंडिया ग्रुप-ए में शुरुआती दोनों मैच जीतकर +5.775 नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर है। दुबई में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 193 रन बनाए, जवाब में हांगकांग की टीम सिर्फ 56 रन पर ढेर हो गई।

स्मृति मंधाना ने जड़ा दूसरा शतक

गुरुवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हरमनप्रीत कौर की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने शेफाली वर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 48 गेंदों में 74 रन की साझेदारी की। शेफाली 28 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 17 रन बनाकर आउट हुईं। यहां से मंधाना ने प्रतिका रावल (10) के साथ दूसरे विकेट के लिए 37 रन, जबकि ऋचा घोष (11) के साथ तीसरे विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी की। इसके बाद उन्होंने कप्तान हरमनप्रीत कौर (10) के साथ चौथे विकेट के लिए 15 गेंदों में 34 रन जोड़कर टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया।

स्मृति मंधाना ने 64 गेंदों में 7 छक्कों और 14 चौकों के साथ 124 रन की पारी खेली। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा शतक रहा। हांगकांग की ओर से मरीना लैम्पलो ने 2 विकेट चटकाए, जबकि रुचिता वेंकटेश और जॉयलीन कौर को 1-1 सफलता मिली। जवाब में हांगकांग 16.2 ओवरों में सिर्फ 56 रन पर सिमट गई। टीम को सिर्फ 2 रन पर पहला झटका लगा। टीम 5 ओवरों के बाद 1 विकेट गंवाकर 8 रन ही बना सकी थी। यहां से नताशा माइल्स के साथ यास्मिन दसवानी ने दूसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 27 रन की साझेदारी करते हुए हांगकांग को 29 के स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन यास्मिन (11) के आउट होने के बाद विकेटों का पतझड़ लग गया।

दीप्ति बनीं टी20 की सबसे सफल महिला गेंदबाज

आलम यह रहा कि इस टीम की सिर्फ 3 ही खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा छू सकीं। भारत की तरफ से दीप्ति शर्मा ने 3 ओवरों में 9 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि नंदिनी शर्मा, श्री चरणी और प्रेमा रावत ने 2-2 विकेट झटके। इन 3 विकेटों के बदौलत दीप्ति शर्मा एक बार फिर वूमेंस टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई। अब उनके नाम 174 विकेट हो गए हैं।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *