Women Cricket: श्री चरणी का कमाल, T20I में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाली बनीं भारतीय गेंदबाज

Women Cricket: श्री चरणी का कमाल, T20I में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाली बनीं भारतीय गेंदबाज

Shree Charani T20I record: श्री चरणी ने महिला T20I में सिर्फ 29 मैचों में 50 विकेट पूरे कर इतिहास रच दिया। वह सबसे तेज 50 विकेट लेने वाली भारतीय गेंदबाज बनीं। 

Shree Charani Creates History: भारत ने महिला टी-20 एशिया कप के पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 40 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। इस मुकाबले में भारत की 22 वर्षीय युवा स्पिनर श्री चरणी ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया। दरअसल, वह महिला टी-20 इंटरनेशनल मुकाबलों में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाली भारतीय गेंदबाज बन गई हैं। खास बात यह है कि उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 29वें मैच में हासिल की है।

इस तरह वह इस प्रारूप में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाली गेंदबाजों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। चीन की मेंगटिंग लियू के नाम सबसे कम मैचों में 50 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। लियू ने यह उपलब्धि 29 मैचों में हासिल की है।

महिला T20I में सबसे तेज 50 विकेट

स्थान गेंदबाज टीम मैच
1 मेंगटिंग लियू चीन 28
2 ली कास्पेरेक न्यूजीलैंड 29
2 अनिसा मोहम्मद वेस्टइंडीज 29
2 श्री चरणी भारत 29
5 सोफी एक्लेस्टोन इंग्लैंड 34

श्री चरणी एलीट क्लब में शामिल

श्री चरणी की यह उपलब्धि उनकी उम्र को देखते हुए भी बेहद महत्वपूर्ण है। वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 विकेट लेने वाली दूसरी सबसे कम उम्र की भारतीय गेंदबाज बन गई हैं। राधा यादव इस प्रारूप में 50 विकेट हासिल करने वाली भारत की सबसे कम उम्र की गेंदबाज हैं। राधा यादव ने 20 साल 334 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था। वहीं, टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में 50 विकेट लेने का रिकॉर्ड इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन के नाम है। उन्होंने 20 साल 300 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी।

महिला T20I में 50 विकेट लेने वाली सबसे कम उम्र की गेंदबाज

रैंक गेंदबाज टीम उम्र
1 सोफी एक्लेस्टोन इंग्लैंड 20 साल 300 दिन
2 राधा यादव भारत 20 साल 334 दिन
3 अमेलिया केर न्यूजीलैंड 21 साल 354 दिन
4 श्री चरणी भारत 22 साल 37 दिन
5 स्टेफनी टेलर वेस्टइंडीज 22 साल 135 दिन
6 दीप्ति शर्मा भारत 22 साल 187 दिन

शेफाली वर्मा का अर्धशतक

महिला टी-20 एशिया कप के इस मुकाबले में शेफाली वर्मा के अर्धशतक (64 रन) की बदौलत भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 7 विकेट पर 109 रन ही बना सकी। इस तरह भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 40 रन से शिकस्त देकर टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई।

भारत की तरफ से दीप्ति शर्मा सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उन्होंने 26 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं, श्री चरणी ने भी अपने चार ओवर के स्पेल में कसी हुई गेंदबाजी की और 14 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। बांग्लादेश की तरफ से टॉप-5 बल्लेबाजों ने 10 से अधिक रन बनाए, लेकिन कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल सका।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *