पटना में घर में लगी आग, महिला की मौत:हादसे में पति भी घायल, चल नहीं पाती थी महिला; बेटा-बहू बाजार गए थे

पटना में घर में लगी आग, महिला की मौत:हादसे में पति भी घायल, चल नहीं पाती थी महिला; बेटा-बहू बाजार गए थे

पटना के करबिगहिया मुहल्ले में शुक्रवार देर शाम एक मकान में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 65 वर्षीय मालती देवी की झुलसने से मौत हो गई। उनके 75 वर्षीय पति बलीराम चौधरी घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, मालती देवी पैरालिसिस से पीड़ित थीं और चलने-फिरने में असमर्थ थीं। आग लगने के दौरान वह खुद को सुरक्षित स्थान पर नहीं ले जा सकीं, जिसके कारण वह आग की चपेट में आ गईं। उनके पति बलीराम चौधरी को भी आग बुझाने के प्रयास में चोटें आईं। बेटा-बहू बाजार गए थे स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के समय घर का छोटा बेटा रवि शंकर चौधरी अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बाजार गया हुआ था। इसी दौरान अचानक घर से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। पड़ोसियों ने तुरंत दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की और आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पटना के करबिगहिया मुहल्ले में शुक्रवार देर शाम एक मकान में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 65 वर्षीय मालती देवी की झुलसने से मौत हो गई। उनके 75 वर्षीय पति बलीराम चौधरी घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, मालती देवी पैरालिसिस से पीड़ित थीं और चलने-फिरने में असमर्थ थीं। आग लगने के दौरान वह खुद को सुरक्षित स्थान पर नहीं ले जा सकीं, जिसके कारण वह आग की चपेट में आ गईं। उनके पति बलीराम चौधरी को भी आग बुझाने के प्रयास में चोटें आईं। बेटा-बहू बाजार गए थे स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के समय घर का छोटा बेटा रवि शंकर चौधरी अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बाजार गया हुआ था। इसी दौरान अचानक घर से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। पड़ोसियों ने तुरंत दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की और आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *