राजनगर के शिवीपट्टी गांव में लगी आग:हाई वोल्टेज तार से पांच घर जले, मवेशी बुरी तरह झुलसी

राजनगर के शिवीपट्टी गांव में लगी आग:हाई वोल्टेज तार से पांच घर जले, मवेशी बुरी तरह झुलसी

राजनगर प्रखंड के शिवीपट्टी गांव स्थित अंडीपट्टी टोल में गुरुवार रात हाई वोल्टेज बिजली के तार से आग लगने से दो परिवारों के पांच घर जलकर खाक हो गए। इस अग्निकांड में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। यह घटना गुरुवार रात लगभग सवा नौ बजे हुई, जब अंडीपट्टी टोल में बिजली के तार में अचानक हाई वोल्टेज आया और उसमें आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में महावीर राय (पिता तेतर राय) और गुलाब देवी (पति भुवन राय) के पांच घरों को अपनी चपेट में ले लिया। गृह स्वामी महावीर राय खाना खाकर सो रहे थे, तभी उन्होंने आग की लपटें देखकर शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और एकमात्र सरकारी चापाकल की मदद से आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अग्निकांड में घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। महावीर राय ने एक मवेशी को बचाने के प्रयास में मामूली रूप से जल गए। उन्होंने झुलसते हुए अपनी भैंस और उसके बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन भैंस भी आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई थी। सूचना मिलने पर कलुआही थाना से अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को पूरी तरह से बुझाया। महावीर राय ने बताया कि उनके घर में रखा लगभग दस क्विंटल गेहूं-चावल, पहनने-ओढ़ने के वस्त्र और लकड़ी के बने चौकी, कुर्सी, बेंच आदि पूरी तरह जल गए। गुलाब देवी ने बताया कि उनके पति और बच्चे परदेश में काम करते हैं। उनका एकमात्र घर, जिसमें रखा अनाज (गेहूं-चावल), रसोई का सारा सामान, वस्त्र, चौकी, अलमारी और पांच हजार रुपये नकद थे, सब जलकर खाक हो गया। राजनगर प्रखंड के शिवीपट्टी गांव स्थित अंडीपट्टी टोल में गुरुवार रात हाई वोल्टेज बिजली के तार से आग लगने से दो परिवारों के पांच घर जलकर खाक हो गए। इस अग्निकांड में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। यह घटना गुरुवार रात लगभग सवा नौ बजे हुई, जब अंडीपट्टी टोल में बिजली के तार में अचानक हाई वोल्टेज आया और उसमें आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में महावीर राय (पिता तेतर राय) और गुलाब देवी (पति भुवन राय) के पांच घरों को अपनी चपेट में ले लिया। गृह स्वामी महावीर राय खाना खाकर सो रहे थे, तभी उन्होंने आग की लपटें देखकर शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और एकमात्र सरकारी चापाकल की मदद से आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अग्निकांड में घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। महावीर राय ने एक मवेशी को बचाने के प्रयास में मामूली रूप से जल गए। उन्होंने झुलसते हुए अपनी भैंस और उसके बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन भैंस भी आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई थी। सूचना मिलने पर कलुआही थाना से अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को पूरी तरह से बुझाया। महावीर राय ने बताया कि उनके घर में रखा लगभग दस क्विंटल गेहूं-चावल, पहनने-ओढ़ने के वस्त्र और लकड़ी के बने चौकी, कुर्सी, बेंच आदि पूरी तरह जल गए। गुलाब देवी ने बताया कि उनके पति और बच्चे परदेश में काम करते हैं। उनका एकमात्र घर, जिसमें रखा अनाज (गेहूं-चावल), रसोई का सारा सामान, वस्त्र, चौकी, अलमारी और पांच हजार रुपये नकद थे, सब जलकर खाक हो गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *