भागलपुर में ऑटो गड्‌ढे में पलटा, महिला की मौत:शादी समारोह से लौट रहीं थीं महिलाएं, हादसे में 5 हुईं घायल

भागलपुर में ऑटो गड्‌ढे में पलटा, महिला की मौत:शादी समारोह से लौट रहीं थीं महिलाएं, हादसे में 5 हुईं घायल

भागलपुर जिले के अंतिचक थाना क्षेत्र अंतर्गत काशरी गांव के पास शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में 70 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। दुर्घटना में पांच अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुईं हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है। मृतक महिला की पहचान सजोर थाना क्षेत्र के चंद्रभानपुर गांव निवासी गणेश राम की पत्नी के रूप में हुई है। घायलों में अमरपुर थाना क्षेत्र के लौसा गांव की जितनी देवी, राधिका कुमारी, श्वेता कुमारी, नूतन कुमारी और सरिता कुमारी शामिल हैं। ये सभी महिलाएं एक ही परिवार या रिश्तेदार बताई जा रही हैं। सभी महिलाएं गुरुवार को कहलगांव के नदिया टोला में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। शादी संपन्न होने के बाद शुक्रवार सुबह वे सीएनजी ऑटो में सवार होकर कहलगांव से बटेश्वर स्थान गंगा स्नान के लिए जा रही थीं। इसी दौरान ओरियप और काशरी गांव के बीच स्थित पुलिया के पास तेज रफ्तार ऑटो अचानक अनियंत्रित हो गया। ऑटो सड़क किनारे गड्‌ढे में पलट गया, जिससे हादसा हुआ। ग्रामीणों ने सभी को ऑटो से बाहर निकाला हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को ऑटो से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से कहलगांव अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान वृद्ध महिला ने दम तोड़ दिया। शेष 5 घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें मायागंज अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही अंतिचक पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया गया।
तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ अंतिचक थानाध्यक्ष उमाशंकर ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे का कारण ऑटो की तेज रफ्तार और चालक का नियंत्रण खो देना प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हादसे के बाद मृतक महिला के परिवार में मातम पसरा हुआ है, गांव में भी शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पुलिया के पास सुरक्षा व्यवस्था और गति नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। भागलपुर जिले के अंतिचक थाना क्षेत्र अंतर्गत काशरी गांव के पास शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में 70 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। दुर्घटना में पांच अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुईं हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है। मृतक महिला की पहचान सजोर थाना क्षेत्र के चंद्रभानपुर गांव निवासी गणेश राम की पत्नी के रूप में हुई है। घायलों में अमरपुर थाना क्षेत्र के लौसा गांव की जितनी देवी, राधिका कुमारी, श्वेता कुमारी, नूतन कुमारी और सरिता कुमारी शामिल हैं। ये सभी महिलाएं एक ही परिवार या रिश्तेदार बताई जा रही हैं। सभी महिलाएं गुरुवार को कहलगांव के नदिया टोला में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। शादी संपन्न होने के बाद शुक्रवार सुबह वे सीएनजी ऑटो में सवार होकर कहलगांव से बटेश्वर स्थान गंगा स्नान के लिए जा रही थीं। इसी दौरान ओरियप और काशरी गांव के बीच स्थित पुलिया के पास तेज रफ्तार ऑटो अचानक अनियंत्रित हो गया। ऑटो सड़क किनारे गड्‌ढे में पलट गया, जिससे हादसा हुआ। ग्रामीणों ने सभी को ऑटो से बाहर निकाला हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को ऑटो से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से कहलगांव अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान वृद्ध महिला ने दम तोड़ दिया। शेष 5 घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें मायागंज अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही अंतिचक पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया गया।
तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ अंतिचक थानाध्यक्ष उमाशंकर ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे का कारण ऑटो की तेज रफ्तार और चालक का नियंत्रण खो देना प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हादसे के बाद मृतक महिला के परिवार में मातम पसरा हुआ है, गांव में भी शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पुलिया के पास सुरक्षा व्यवस्था और गति नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *