गयाजी में पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। महिला के मायके वालों के अनुसार पति नशे में घर लौटा था। उसने शराब पीने के लिए 200 रुपए मांगे थे। पत्नी ने रुपए नहीं दिए तो नशेड़ी ने अपनी पत्नी को मार डाला। हत्या से पहले महिला के साथ मारपीट भी की गई। रविवार की सुबह करीब 5 बजे आरोपी पति ने अपने ससुर को फोन कर कहा कि आपकी बेटी ने जहर खा लिया है, उसकी मौत हो गई। मायके वाले जब तक अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे, तब तक आरोपी पति अपने मां-पिता के साथ फरार हो गया। घर में महिला की लाश पड़ी थी, बगल में उसके 2 बेटे रो रहे थे। एक की उम्र 9 साल और दूसरे की 11 साल है। मायके वाले दोनों बच्चों को अपने साथ ले गए और पुलिस को सूचना दी। मामला शनिवार की रात का है, रविवार को महिला की लाश का पोस्टमॉर्टम हुआ है। परिजन ने थाने में आवेदन दे दिया है, पर अभी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। घटना बाराचट्टी थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव की है। 11 साल पहले कारपेंटर से मधु की शादी हुई थी मृतका मधु देवी (28) है। जिसकी शादी 11 साल पहले विष्णु देव (34) से हुई थी। जिसके बाद से मधु को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोपी पति विष्णु कारपेंटर का काम करता है। हर दिन शराब पीकर घर आता। नशे में मधु की पिटाई भी करता था। मायके वालों ने कई बार समझाने का प्रयास किया पर कोई सुधार नहीं हुआ। बेटी की शादी के लिए 5 कट्ठा जमीन बेची थी मृतका मधु के पिता मोहनपुर थाना क्षेत्र ग्राम लय निवासी राम बालक मिस्त्री हैं। राम बालक ने अपने दामाद पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बेटी की शादी के लिए मैंने अपनी 5 कट्ठा जमीन बेच दी थी। तिलक में दामाद को स्पलेंडर बाइक भी दी थी। इसके बाद भी उनलोगों को और दहेज चाहिए था। अब वे लोग अपाचे बाइक मांग रहे थे। बाराचट्टी थाने की पुलिस पहुंची घटना की सूचना मिलते ही बाराचट्टी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पूरे घर की पुलिस ने तलाशी ली। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बाराचट्टी थानाध्यक्ष अमरेंद्र किशोर ने कहा कि, मृतका के मायके वाले की ओर से आवेदन दिया गया है। पिता ने आरोप लगाया है कि बेटी ने शराब पीने के लिए अपने पति को रुपए नहीं दिए तो गला दबाकर उसकी हत्या कर दी । मामले की जांच की जा रही है। दो भी दोषी पाए जाएंगे, उनपर कार्रवाई होगी। महिला की लाश का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। गयाजी में पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। महिला के मायके वालों के अनुसार पति नशे में घर लौटा था। उसने शराब पीने के लिए 200 रुपए मांगे थे। पत्नी ने रुपए नहीं दिए तो नशेड़ी ने अपनी पत्नी को मार डाला। हत्या से पहले महिला के साथ मारपीट भी की गई। रविवार की सुबह करीब 5 बजे आरोपी पति ने अपने ससुर को फोन कर कहा कि आपकी बेटी ने जहर खा लिया है, उसकी मौत हो गई। मायके वाले जब तक अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे, तब तक आरोपी पति अपने मां-पिता के साथ फरार हो गया। घर में महिला की लाश पड़ी थी, बगल में उसके 2 बेटे रो रहे थे। एक की उम्र 9 साल और दूसरे की 11 साल है। मायके वाले दोनों बच्चों को अपने साथ ले गए और पुलिस को सूचना दी। मामला शनिवार की रात का है, रविवार को महिला की लाश का पोस्टमॉर्टम हुआ है। परिजन ने थाने में आवेदन दे दिया है, पर अभी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। घटना बाराचट्टी थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव की है। 11 साल पहले कारपेंटर से मधु की शादी हुई थी मृतका मधु देवी (28) है। जिसकी शादी 11 साल पहले विष्णु देव (34) से हुई थी। जिसके बाद से मधु को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोपी पति विष्णु कारपेंटर का काम करता है। हर दिन शराब पीकर घर आता। नशे में मधु की पिटाई भी करता था। मायके वालों ने कई बार समझाने का प्रयास किया पर कोई सुधार नहीं हुआ। बेटी की शादी के लिए 5 कट्ठा जमीन बेची थी मृतका मधु के पिता मोहनपुर थाना क्षेत्र ग्राम लय निवासी राम बालक मिस्त्री हैं। राम बालक ने अपने दामाद पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बेटी की शादी के लिए मैंने अपनी 5 कट्ठा जमीन बेच दी थी। तिलक में दामाद को स्पलेंडर बाइक भी दी थी। इसके बाद भी उनलोगों को और दहेज चाहिए था। अब वे लोग अपाचे बाइक मांग रहे थे। बाराचट्टी थाने की पुलिस पहुंची घटना की सूचना मिलते ही बाराचट्टी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पूरे घर की पुलिस ने तलाशी ली। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बाराचट्टी थानाध्यक्ष अमरेंद्र किशोर ने कहा कि, मृतका के मायके वाले की ओर से आवेदन दिया गया है। पिता ने आरोप लगाया है कि बेटी ने शराब पीने के लिए अपने पति को रुपए नहीं दिए तो गला दबाकर उसकी हत्या कर दी । मामले की जांच की जा रही है। दो भी दोषी पाए जाएंगे, उनपर कार्रवाई होगी। महिला की लाश का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।


