“जो सच बोलता है उसे कॉन्ट्रोवर्सी बनाते हैं” योगी आदित्यनाथ ने की कंगना रनौत की तारीफ, एक्ट्रेस ने वीडियो किया पोस्ट

“जो सच बोलता है उसे कॉन्ट्रोवर्सी बनाते हैं” योगी आदित्यनाथ ने की कंगना रनौत की तारीफ, एक्ट्रेस ने वीडियो किया पोस्ट

Yogi Adityanath praises Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। दिल्ली में हुए नीट पेपर लीक पर एक्ट्रेस ने Gen Z को गटर छाप कहा था, जिसके बाद उन्हें भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। जहां हर कोई कंगना को ट्रोल करता नजर आता है वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी जमकर तारीफ की है। सीएम योगी ने कंगना की फिल्मों, उनकी एक्टिंग और उनकी बेबाक बयानबाजी पर भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो भी सच बोलता है देश के कई लोग उसे जानबूझकर विवादों में घसीटते हैं।

कंगना रनौत ने किया योगी आदित्यनाथ का वीडियो शेयर

कंगना रनौत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस बयान का वीडियो शेयर किया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंटरव्यू के दौरान सीएम योगी ने कंगना रनौत के सिनेमाई योगदान का जिक्र करते हुए कहा, “कंगना रनौत ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री ‘जयललिता’ के जीवन पर बेहद शानदार फिल्म बनाई है और उसमें बहुत बेहतरीन अभिनय भी किया है। जो भी शॉट्स मैंने देखे, उनमें उन्होंने बहुत अच्छे ढंग से काम किया था। वह बहुत बहादुर महिला हैं और पूरी मजबूती के साथ अपनी बात को कहने की हिम्मत रखती हैं।”

कंगना रनौत के लगातार विवादों में रहने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जो व्यक्ति सच बोलता है या अच्छी बात कहता है, उसे विवाद में ला दिया जाता है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में एक ऐसा तबका मौजूद है जो सही बात कहने वाले इंसान की बातों को कॉन्ट्रोवर्सी बना देते हैं।

सोशल मीडिया पर आए रिएक्शन

कंगना रनौत ने मुख्यमंत्री के इस बयान का वीडियो अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है। फैंस और यूजर्स इस वीडियो पर अपनी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “यह देखकर दुख होता है कि जब विपक्ष जनरेशन गटर वाली टिप्पणी को लेकर उन पर निशाना साधता है तो बीजेपी के लोग उनका बचाव नहीं करते।” दूसरे ने लिखा, “योगी जी हमेशा सनातनी।” एक और ने लिखा, “कंगना जी की अब फिल्में अच्छी चलेंगी।”

Yogi Adityanath praises Kangana Ranaut
सोशल मीडिया पर आए कमेंट
Yogi Adityanath praises Kangana Ranaut
सोशल मीडिया पर आए कमेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *