शारदा नदी में नहाते समय युवक डूबा:लखीमपुर-खीरी पुलिस और गोताखोरों ने तलाश अभियान चलाया

शारदा नदी में नहाते समय युवक डूबा:लखीमपुर-खीरी पुलिस और गोताखोरों ने तलाश अभियान चलाया

लखीमपुर खीरी के फूलबेहड़ थाना क्षेत्र में शारदा नदी में नहाते समय एक युवक डूब गया। वह अपने दोस्तों के साथ टहलने गया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू की, लेकिन खबर लिखे जाने तक युवक का कोई पता नहीं चल सका है। यह घटना मंगलवार सुबह की है। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के मैनहा गांव निवासी 20 वर्षीय विनीत अपने दोस्तों के साथ पचपेड़ी पुल की ओर टहलने गया था। बताया जा रहा है कि पुल के पास पहुंचकर वह शारदा नदी में नहाने लगा। नहाते समय विनीत गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके साथियों ने उसे डूबते देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश अभियान चलाया। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक विनीत का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *