शादी टूटी तो 250 फीट मोबाइल टावर पर चढ़ा लड़का:कहा- पूरी कमाई लड़की पर खर्च की, फिर भी शादी से इनकार कर दिया

शादी टूटी तो 250 फीट मोबाइल टावर पर चढ़ा लड़का:कहा- पूरी कमाई लड़की पर खर्च की, फिर भी शादी से इनकार कर दिया

भोजपुर के सहार थाना क्षेत्र के गुलजारपुर गांव में बुधवार को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। एक लड़का अपनी प्रेमिका की ओर से शादी से इनकार किए जाने के बाद 250 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया। लड़के ने टावर से नीचे कूदकर खुदकुशी की धमकी दी। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने पहले उसे रोका, फिर पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना के बाद डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और टावर के नीचे पहुंचकर काफी देर तक लड़के को समझाया। काफी देर तक चले हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद लड़के को टावर से उतारकर पुलिस अपने साथ थाना ले गई। जानकारी के अनुसार, लड़के की पहचान सहार थाना क्षेत्र के गुलजारपुर गांव के रहने वाले गणेश पासवान के 22 साल के बेटे मंटू कुमार के रूप में हुई। बताया जाता है कि मंटू कुमार की शादी पिछले साल उदवंतनगर थाना क्षेत्र के रामपुर मिल्की गांव के रहने वाले राकेश पासवान की बेटी से तय हुई थी। दोनों परिवार के बीच तय हुआ था कि लड़के और लड़की की इसी साल शादी कर दी जाएगी। लड़के के टावर पर चढ़ने की 2 तस्वीरें देखिए शादी तय होने के बाद मंटू कमाने हैदराबाद चला गया शादी तय होने के बाद मंटू कुमार हैदराबाद काम करने चला गया और पूरी कमाई लड़की पर खर्च करने लगा। जब मंटू हैदराबाद से वापस लौटा तो लड़की पक्ष की ओर से कहा गया कि लड़के का घर सही नहीं है, लड़की आएगी तो कहां और कैसे रहेगी। इसलिए ये शादी नहीं हो सकती। इसी से नाराज मंटू ने बुधवार को अपनी होने वाली पत्नी को कॉल किया। उधर, जब लड़की के भाई को पता चला कि उसकी बहन की बातचीत मंटू से हो रही है, तो उसने मोबाइल छिन लिया और मंटू को गाली देते हुए कॉल न करने की चेतावनी दी। इसके बाद गुस्से में आकर मंटू कुमार खुदकुशी करने के उद्देश्य से मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर के पास मौजूद घर में रहने वाले राजू कुमार ने मंटू को देखा तो उसने शोर मचाया। इसके बाद सैकड़ो ग्रामीण टावर के पास इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर डायल 112 नंबर पुलिस पहुंची और शादी कराने का आश्वासन देकर किसी तरह उसे नीचे उतार कर अपने साथ ले गई। भोजपुर के सहार थाना क्षेत्र के गुलजारपुर गांव में बुधवार को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। एक लड़का अपनी प्रेमिका की ओर से शादी से इनकार किए जाने के बाद 250 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया। लड़के ने टावर से नीचे कूदकर खुदकुशी की धमकी दी। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने पहले उसे रोका, फिर पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना के बाद डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और टावर के नीचे पहुंचकर काफी देर तक लड़के को समझाया। काफी देर तक चले हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद लड़के को टावर से उतारकर पुलिस अपने साथ थाना ले गई। जानकारी के अनुसार, लड़के की पहचान सहार थाना क्षेत्र के गुलजारपुर गांव के रहने वाले गणेश पासवान के 22 साल के बेटे मंटू कुमार के रूप में हुई। बताया जाता है कि मंटू कुमार की शादी पिछले साल उदवंतनगर थाना क्षेत्र के रामपुर मिल्की गांव के रहने वाले राकेश पासवान की बेटी से तय हुई थी। दोनों परिवार के बीच तय हुआ था कि लड़के और लड़की की इसी साल शादी कर दी जाएगी। लड़के के टावर पर चढ़ने की 2 तस्वीरें देखिए शादी तय होने के बाद मंटू कमाने हैदराबाद चला गया शादी तय होने के बाद मंटू कुमार हैदराबाद काम करने चला गया और पूरी कमाई लड़की पर खर्च करने लगा। जब मंटू हैदराबाद से वापस लौटा तो लड़की पक्ष की ओर से कहा गया कि लड़के का घर सही नहीं है, लड़की आएगी तो कहां और कैसे रहेगी। इसलिए ये शादी नहीं हो सकती। इसी से नाराज मंटू ने बुधवार को अपनी होने वाली पत्नी को कॉल किया। उधर, जब लड़की के भाई को पता चला कि उसकी बहन की बातचीत मंटू से हो रही है, तो उसने मोबाइल छिन लिया और मंटू को गाली देते हुए कॉल न करने की चेतावनी दी। इसके बाद गुस्से में आकर मंटू कुमार खुदकुशी करने के उद्देश्य से मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर के पास मौजूद घर में रहने वाले राजू कुमार ने मंटू को देखा तो उसने शोर मचाया। इसके बाद सैकड़ो ग्रामीण टावर के पास इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर डायल 112 नंबर पुलिस पहुंची और शादी कराने का आश्वासन देकर किसी तरह उसे नीचे उतार कर अपने साथ ले गई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *