बिहार में 27 मार्च तक सामान्य रहेगा मौसम:फिर तेज हवा चलेगी, बिजली भी गिर सकती; 31 से तापमान में तेजी से होगी बढ़ोतरी

बिहार में 27 मार्च तक सामान्य रहेगा मौसम:फिर तेज हवा चलेगी, बिजली भी गिर सकती; 31 से तापमान में तेजी से होगी बढ़ोतरी

बिहार में इन दिनों मौसम लगातार बदल रहा है। कभी तेज धूप तो कभी हल्की ठंडक। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राज्य का मौसम सामान्य रहेगा। सुबह-शाम हल्की हवा चलेगी, लेकिन दिन में तेज धूप निकलने के कारण गर्मी लोगों को परेशान करेगी। फिलहाल राज्य में बारिश-आंधी को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि, मौसम विभाग ने 27 मार्च को राज्य के सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। मौमस विभाग के अनुसार 31 मार्च के बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी शुरू होगी, जिससे दिन में गर्मी और ज्यादा महसूस होगी। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो जाएगा और आसमान साफ रहने के कारण सूरज की सीधी किरणें धरती पर पड़ेगीष जिससे तापमान तेजी से बढ़ेगा। मौसम में क्यों हो रहा बदलाव मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस समय बिहार के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसम प्रणाली का हल्का प्रभाव बना हुआ है। इसके कारण हवा की दिशा बार-बार बदल रही है, जिससे मौसम में अस्थिरता बनी हुई है। दिन में सूरज की तीखी किरणें तापमान बढ़ा रही हैं, जबकि शाम-सुबह उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की ठंडक ला रही हैं। यही वजह है कि लोगों को दिन में गर्मी और हल्की ठंड दोनों का अहसास हो रहा है।
पटना में 33 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा पारा राजधानी पटना में बुधवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। सुबह-शाम हल्की हवा चलने से थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ेगी। अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। बिहार में इन दिनों मौसम लगातार बदल रहा है। कभी तेज धूप तो कभी हल्की ठंडक। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राज्य का मौसम सामान्य रहेगा। सुबह-शाम हल्की हवा चलेगी, लेकिन दिन में तेज धूप निकलने के कारण गर्मी लोगों को परेशान करेगी। फिलहाल राज्य में बारिश-आंधी को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि, मौसम विभाग ने 27 मार्च को राज्य के सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। मौमस विभाग के अनुसार 31 मार्च के बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी शुरू होगी, जिससे दिन में गर्मी और ज्यादा महसूस होगी। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो जाएगा और आसमान साफ रहने के कारण सूरज की सीधी किरणें धरती पर पड़ेगीष जिससे तापमान तेजी से बढ़ेगा। मौसम में क्यों हो रहा बदलाव मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस समय बिहार के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसम प्रणाली का हल्का प्रभाव बना हुआ है। इसके कारण हवा की दिशा बार-बार बदल रही है, जिससे मौसम में अस्थिरता बनी हुई है। दिन में सूरज की तीखी किरणें तापमान बढ़ा रही हैं, जबकि शाम-सुबह उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की ठंडक ला रही हैं। यही वजह है कि लोगों को दिन में गर्मी और हल्की ठंड दोनों का अहसास हो रहा है।
पटना में 33 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा पारा राजधानी पटना में बुधवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। सुबह-शाम हल्की हवा चलने से थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ेगी। अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *