weather department alert: मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान रौद्र रूप दिखाएगा। जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच रहा है, वहीं न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री के आसपास बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 15 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, लेकिन यह काफी कमजोर है, जिसके कारण हिमालय क्षेत्र का मौसम प्रभावित होगा। दिन में तेज धूप के कारण जनजीवन प्रभावित रहेगा, लेकिन सुबह और शाम के समय उत्तरी क्षेत्र से आने वाली ठंडी हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। फिलहाल गंगा के मैदानी भागों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज रात का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है। इस हफ्ते तापमान में भारी वृद्धि होगी और इसके 42 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री पहुंच सकता है।
12 बजे से 4 बजे तक के लिए जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है, जिसके अनुसार दिन में 12 बजे से 4 तक विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इस दौरान मौसम काफी गर्म रहेगा, खिली धूप और तेज हवाएं चलने की संभावना है। दिन का तापमान लगातार बढ़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। सुबह, शाम और रात को उत्तरी क्षेत्र से आने वाली ठंडी हवाओं का असर देखने को मिलेगा। दिन की भीषण गर्मी से रात की ठंडी हवाएं राहत पहुंचाएंगी। रात का तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है। बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है।
फर्रुखाबाद में कैसा रहेगा आज रात का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम का प्रभावित करेंगी। 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में विजिबिलिटी में कमी आ सकती है।
कैसा रहेगा 14 अप्रैल का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार 14 अप्रैल मंगलवार का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में भी आसमान साफ रहेगा। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
कैसा रहेगा इस हफ्ते का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार 15 अप्रैल बुधवार का तापमान 22 से 39 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जबकि गुरुवार 16 अप्रैल का तापमान 23 से 40 डिग्री के बीच, शुक्रवार 17 अप्रैल का तापमान 24 से 40 डिग्री के बीच, 18 अप्रैल शनिवार का तापमान 25 से 42 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान आसमान में आंशिक रूप से कभी-कभी बादल आ सकते हैं। लेकिन बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है।


