Weather update: सुबह सुबह हुई बूंदाबांदी ने बढ़ाई किसानों की चिंता, मड़ाई का कार्य प्रभावित

Weather update: सुबह सुबह हुई बूंदाबांदी ने बढ़ाई किसानों की चिंता, मड़ाई का कार्य प्रभावित

Weather News: मऊ जनपद में बदलते मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सोमवार सुबह से ही आसमान में काले बादलों ने डेरा जमा लिया, जिससे दिनभर धूप नहीं निकल सकी। हल्की बूंदाबांदी के साथ चल रही ठंडी हवाओं ने मौसम को पूरी तरह से बदल दिया है। इस अचानक बदलाव का सबसे ज्यादा असर गेहूं की फसल पर पड़ा है, जिसकी मड़ाई इन दिनों जोरों पर होनी थी।

गेंहू की मड़ाई प्रभावित

बारिश और नमी के कारण खेतों में कटे पड़े गेहूं भीग रहे हैं, जिससे दाने की गुणवत्ता खराब होने की आशंका बढ़ गई है। कई किसानों का कहना है कि अगर जल्द मौसम साफ नहीं हुआ, तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। मड़ाई के लिए तैयार फसल खेतों में ही पड़ी है, लेकिन चल रही पूर्वा हवा और बूंदाबांदी के चलते मशीनें नहीं चल पा रही हैं।

48 घंटे तक मौसम रहेगा खराब

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवा चल सकती है, जिससे हालात और प्रभावित हो सकते हैं। किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फसल को सुरक्षित स्थानों पर रखने का प्रयास करें और मौसम के अपडेट पर नजर बनाए रखें।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी मौसम के इस बदलाव का असर साफ देखा जा रहा है। कुल मिलाकर, आंधी और बारिश ने जहां आम जनजीवन को प्रभावित किया है, वहीं किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें और गहरी कर दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *