Weather Alert: छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ इन 13 जिलों में बरसेंगे बादल

Weather Alert: छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर येलो अलर्ट, गरज-चमक के साथ इन 13 जिलों में बरसेंगे बादल

CG Weather Alert: ठंड की छुट्टी और गर्मी के दस्तक के बीच छत्तीसगढ़ के मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। प्रदेश में आज कई जगहों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। जिसके चलते एक बार फिर मौसम में ठंडक घुल गई। वहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बारिश के संकेत दिए है। इसके बाद भले मौसम साफ रहेगा।

CG Weather Alert: बना लो प्रेशर एरिया, इन जिलों को चेतावनी

प्रदेश में बदले मौसम के मिजाज का मुख्य वजह लो प्रेशर एरिया और साइक्लोनिक सर्क्युलेशन है। जिसके चलते आज बस्तर, रायपुर, दुर्ग समेत अन्य संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। राजधानी रायपुर में सुबह से ही बादल छाए रहे। वहीं 11 बजे के आसपास तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। जिसके बाद मौसम में नमी आ गई। इधर मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, बलौदाबाजार, बालोद, कवर्धा, बीजापुर, धमतरी, कोंडागांव, मोहला मानपुर, अंबागढ़ चौकी, नारायणपुर, सूरजपुर में देर रात तक गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।

CG Weather Alert

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक चिन्हित निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है, इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके लगातार पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और उसके बाद यह मुड़कर उत्तर पूर्व दिशा में आगे बढ़ते हुए दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के तरफ अगले 48 घंटे में जाने की संभावना हैं एक द्रोणिका, दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में स्थत चिन्हित निम्न दाब के क्षेत्र से दक्षिण मध्य महाराष्ट्र तक, 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित हैं

बस्तर में बरसेगा बादल

उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश में 23 फरवरी को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः बस्तर संभाग के जिले संभावित है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि होने के साथ कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं हैं। अधिकतम तापमान में भी कोई विशेष बदलाव नहीं होने के आसार हैं। 24 फरवरी से प्रदेश में न्यूनतम तापमान में अगले दो दिनों तक गिरावट होने का दौर शुरू हो सकता है। न्यूनतम तापमान में गिरावट 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *