विश्वकर्मा प्रकट उत्सव आज,हवन-पूजन होंगे

सागर| भगवान विश्वकर्मा जयंती प्रकट उत्सव के अवसर पर शनिवार को धर्मश्री स्थित मंगल भवन में विशेष धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सुबह 11 बजे से हवन-पूजन, आरती, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं सुंदरकांड पाठ होगा। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। वहीं रविशंकर वार्ड सहित शहर के विभिन्न भगवान विश्वकर्मा मंदिरों एवं प्रतिष्ठानों में भी पूजन-अर्चन किया जाएगा। आयोजन में समाजबंधु बड़ी संख्या में शामिल होकर श्रद्धा और भक्ति के साथ उत्सव मनाएंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *