Chhattisgarh Viral video News: धमतरी में पुलिस और युवक के बीच हुए विवाद का वीडियो सामने आने के बाद बलौदाबाजार से भी एक नया वीडियो सामने आया है। जिसे लेकर एक बार फिर पुलिस के व्यवहार को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। वीडियो के अनुसार पुलिसकर्मी खुलेआम ग्रामीण को धमकाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है। दूसरी ओर वीडियो सामने आने के बाद लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी है।
Chhattisgarh Viral Video: तू कौन कलेक्टर है, एसपी है..
सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में सुना जा सकता है कि पुलिसकर्मी ग्रामीण को धमकाते हुए कहता है कि तू कौन है, कलेक्टर है, एसपी है, मुख्यमंत्री है कौन है तू? इस दौरान एक महिला बीच बचाव की कोशिश करती है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह वीडियो कब का है कि किस मामले का लेकर पुलिस और ग्रामीण के बीच बहस हो रही है।
धमतरी से सामने आया था एक वीडियो
दो दिन पहले धमतरी से युवक और टीआई के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया था। मूवी देखकर घर लौट रहे दंपत्ति को पुलिस ने पोटियाडीह में रोका। विवाद के बाद पुलिस ने युवक का मुंह दबा दिया। इस दौरान करीब 1 घंटे तक विवाद होता रहा। वहीं इस मामले में दूसरे दिन युवक ने स्पष्ट किया कि पुलिसकर्मियों द्वारा उससे किसी प्रकार की रिश्वत नहीं मांगी गई थी। उसने बताया कि पुलिस द्वारा मांगे गए पहचान संबंधी दस्तावेज वह जमा कर चुका है। युवक ने कहा कि सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद कई एडिटेड वीडियो और तरह-तरह की टिप्पणियां सामने आने लगीं, जिससे मामला अनावश्यक रूप से बढ़ गया।
नोट: पुलिस और ग्रामीण के बीच दिखाए गए बहस का यह वीडियो वायरल है, पत्रिका छत्तीसगढ़ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।


