क्या आप भी काफी समय से टू-व्हीलर लेने का सोच रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए है। असल में वियतनाम की ऑटोमोबाइल कंपनी विनफास्ट भारत के इलेक्ट्रिक कार मार्केट में पेश की गई है। जिसके बाद इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर भी बाजार में टक्कर देने के लिए आ गया है।
बता दें कि, कंपनी ने भारत में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर पेटेंट कराया है। कंपनी अपने ग्लोबल मॉडल ईवी, फेलिज और 14-इंच के बड़े पहियों वाले रसद जैसे मैक्सी स्कूटर को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
इसके साथ ही कंपनी खासतौर पर भारतीयों की जरुरत के हिसाब से भारत के लिए नया इलेक्ट्रिक स्कूटर ला रही है, जिसका डिजाइन पेटेंट हो चुका है। आइए आपको इस बारे पूरी जानकारी देते हैं।
कब होगा लॉन्च?
विनफास्ट ग्लोबल मार्केट में इलेक्ट्रिक कारों के साथ ही इलेक्ट्रिक स्कूटरों की भी बिक्री करती है। कंपनी ने करीब एक साल पहले भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में एंट्री की है और सिर्फ अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की ही बिक्री करती है। धीरे-धीरे कंपनी भारत में अपना पोर्टफोलियो बढ़ाने की तैयारी कर रही है।
विनफास्ट भारत के 34 बड़े शहरों में 50 से अधिक डीलरशिप्स के साथ लेटर ऑफ इंटेंट साइन कर चुकी है। कंपनी आने वाली सालों में इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को आधिकारिक रूप में भारत में लॉन्च कर सकती हैं।
कैसा है पेटेंट कराए गए स्कूटर का डिजाइन?
रशलेन की रिपोर्ट के मुताबिक यह स्कूटर स्पोर्टी होने के साथ-साथ भारतीय परिवारों की जरुरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है-
फ्रंट लुक
स्कूटर का फ्रंट में मॉर्डन और मिनिमलिस्ट लुक वाला सिंगल-पीस एप्रन दिया गया है, जिस पर विनफास्ट का लोगो लगा है। हेडलाइट यूनिट और फ्लश LED टर्न इंडिकेटर्स एप्रन नीचे दिए है।
14-इंच के बड़े पहिए
इस स्कूटर में आगे और पीछे 14-इंच के बड़े पहिए दिए गए हैं, जो इसे सडकों पर शानदार रोड प्रेजेंस देते हैं।
सीट और केबिन
इतना ही नहीं, इसमें एक स्टेप के साथ लंबी और फ्लैट सीट दी गई हैं। इसके साथ ही पैर रखने के लिए आरामदायक फ्लैट फ्लोरबोर्ड भी दिया गया है।
स्ट्रीट-स्टाइल हैंडलबार
इसमें स्ट्रीट-स्टाइल हैंडलबार के ऊपर डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। इसमें LCD या TFT डिस्प्ले दी जा सकती है।
सस्पेंशन, मोटर और अंडर-सीट स्टोरेज
हब मोटर
इस स्कूटर के पिछले पहिए में हब मोटर दी गई है। फ्लोरबोर्ड में बैटरी होने के कारण सीट के नीचे काफी बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।
सस्पेंशन
इसमें आगे टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए जा सकते हैं। इसके साथ ही इसमें पारंपरिक की-होल दिया गया है, जिससे संकेत मिलता है कि कंपनी इसे किफायती और मास-मार्केट सेगमेंट में उतारेगी।

