विक्रमादित्य सिंह केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान से मिले:डोडराक्वार सड़क के काम को जल्द पूरा करने का आग्रह, लंबित पैकेजों पर विशेष छूट मिले

विक्रमादित्य सिंह केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान से मिले:डोडराक्वार सड़क के काम को जल्द पूरा करने का आग्रह, लंबित पैकेजों पर विशेष छूट मिले

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री (PWD) विक्रमादित्य सिंह ने नई दिल्ली में आज केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। उन्होंने राज्य में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत स्वीकृत और प्रगति पर चल रही सड़क परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। विक्रमादित्य सिंह ने शिमला जिले के दुर्गम क्षेत्र डोडरा क्वार की लंबित सड़क परियोजनाओं को प्राथमिकता से पूरा करने की मांग की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बताया कि पीएमजीएसवाई के चरण-1 के अंतर्गत स्वीकृत डोडराक्वार सड़क का एक हिस्सा अब तक क्षेत्र की विपरीत भौगोलिक परिस्थितियों और प्रतिकूल मौसम के कारण पूरा नहीं हो पाया है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही है। खासकर किसी व्यक्ति के बीमार पड़ने, खाद्य सामग्री की आपूर्ति और आपदा जैसे हालात में ज्यादा दिक्कत होती है। डोडरा क्वार में PMGSY-1 के पैजे को मंजूरी दी जाए: सिंह विक्रमादित्य सिंह ने केंद्र से अनुरोध किया कि डोडरा क्वार के लंबित पैकेजों और पीएमजीएस वाई-I के शेष कार्यों के लिए विशेष छूट, अतिरिक्त वित्तीय सहायता और तकनीकी सहयोग प्रदान किया जाए, ताकि क्षेत्र को जल्द सर्व-मौसम सड़क सुविधा मिल सके। इस पर शिवराज चौहान ने हिमाचल की जरूरतों के प्रति संवेदनशीलता जताते हुए आश्वासन दिया कि डोडरा क्वार के लंबित मामलों और वित्तीय अनुमोदनों को संबंधित स्तरों पर प्राथमिकता से उठाया जाएगा। राज्य की डीपीआर को जल्द स्वीकृति की उम्मीद PWD मिनिस्टर ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि हिमाचल को पीएमजीएसवाई-IV के तहत लगभग 1,500 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों की स्वीकृति मिल चुकी है, जिनकी अनुमानित लागत करीब 2,300 करोड़ रुपए है। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार ने पीएमजीएसवाई-IV के अगले चरण में करीब 1,200 किलोमीटर नई सड़कों का प्रस्ताव केंद्र के समक्ष रखा है। लोक निर्माण विभाग इन परियोजनाओं की डीपीआर तैयार कर रहा है और जल्द स्वीकृति की उम्मीद जताई जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *